पीएम की रेस में पिछड़े राहुल तो कांग्रेस ने भी बदला सुर

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जो पहले कई बार राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार के तौर पर देखने की बात कर रहे थे वहीं अब ये कहते नजर आ रहे है कि संसदीय लोकतंत्र में चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान करना ठीक नहीं है। इसे कांग्रेस की मजबूरी के तौर पर देखे या फिर उनके पीछे हटते कदम, लेकिन अब पार्टी नेताओं का मानना है कि चुनाव से पहले पीएम उम्मीदवार का ऐलान को पार्टी के संविधान के खिलाफ मान रही है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल की पीएम उम्मीदवारी के विषय में सोनिया गांधी से भी बात की है। पार्टी का सिद्धांत है कि वह चुनाव से पहले अपने पीएम उम्मीदवार का ऐलान नहीं करती है। गौरतलब है कि पीएम मनमोहन सिंह पहले ही प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी नहीं होने की बात कह चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि 17 जनवरी को कांग्रेस पार्टी राहुल का नाम पीएम पद के लिए घोषित करेगी, लेकिन अंग्रेजी अखबार द्वारा कराए गए ताजा सर्वे में राहुल की घटती लोकप्रियता कांग्रेस के लिए चिंता का कारण बन गई है।
सर्वे के मुताबिक लोकप्रियता के मामले में राहुल गांधी हाल ही में दिल्ली की सत्ता में काबिज हुई आम आदमी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी पिछड़ गए। सर्वे में शामिल लोगों में से 58 फीसदी लोगों ने पीएम पद के लिए मोदी को योग्य उम्मीदवार के रूप में चुना। जबकि 25 फीसदी मानते हैं कि केजरीवाल बेहतर पीएम बन सकते हैं। वहीं, सिर्फ 14 फीसदी लोग राहुल गांधी को पीएम बनाने के पक्ष में हैं।












Click it and Unblock the Notifications