Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Manipur Violence: मणिपुर ही नहीं, आरक्षण आंदोलन में पहले भी कई बार जला है देश, जानें कब-कब हुई हिंसा

Manipur Violence: आरक्षण की मांग को लेकर देश एक बार फिर जल रहा है। मणिपुर में मैतई समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे पहले भी देश कई बार जला है।

आरक्षण आंदोलन में पहले भी कई बार जला है देश

Manipur Violence: आरक्षण की मांग को लेकर मणिपुर जल रहा है। मैतई समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर हिंसा भड़की हुई है। इसमें कई लोगों की जानें गई हैं और घायल हैं। दंगाइयों ने भारी संख्या में सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। मणिपुर का मामला पहला नहीं है, जहां आरक्षण को लेकर देश जला है। इससे पहले भी आरक्षण को लेकर कई हिंसक आंदोलन हुए हैं, जिसमें देश जला है। इस खूनी आंदोलन में देश को बहुत नुकसान हुआ है।

जाट आंदोलन
2016 में जाट आंदोलन के दौरान काफी हिंसा हुई थी। आंदोलनकारियों ने जाट समुदाय को ओबीसी में शामिल करने की मांग को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन किया था। हरियाणा में जमकर हिंसा, आगजनी व तोड़-फोड़ हुई थी। इस हिंसक आंदोलन में 30 लोगों की जान चली गई।

पाटीदार आंदोलन
गुजरात से पाटीदार आंदोलन की शुरुआत हुई थी। पाटीदार समुदाय के लोगों ने ओबीसी में शामिल करने को लेकर 2015 में सबसे बड़ा प्रदर्शन किया था। गुजरात में हिंसा और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। इलाके में कर्फ्यू लगाना पड़ गया था। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया था।

गुर्जर आंदोलन
आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान में गुर्जर समुदाय ने काफी दिनों तक प्रदर्शन किया था। आंदोलनकारियों ने लंबे समय तक रेलवे ट्रैक को जाम रखा। पुलिस और आंदोलनकारी आमने-सामने आ गए थे। इस आंदोलन के दौरान गोलीबारी की भी घटना सामने आई थी। जिसके बाद आंदोलन काफी हिंसक हो गया था। इसमें 20 लोगों की जान चली गई थी।

मराठा आंदोलन
महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन काफी चर्चा में रहा है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर काफी सालों से प्रदर्शन किया जा रहा है। मराठा समुदाय के लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किए हैं। आंदोलनकारियों ने हिंसक झड़प में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें- Manipur violence: मणिपुर के हालातों को देख त्रिपुरा के CM ने जारी किया 24x7 हेल्पलाइन नंबर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+