बिहार ही नहीं पूरे भारत में अब मिस्ड कॉल से नहीं पटा पाओगे लड़कियां
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। फिल्म दबंग के गीत की एक लाइन है लड़कियां पटायेंगे मिस्ड कॉल से... शायद इन्हीं लाइनों को फॉलो करने वाले लड़के लड़कियों को मिस्ड कॉल करने से बाज नहीं आते। गुस्ताखी माफ अगर आप किसी लड़की को मिस्ड कॉल करने की आदत रखते हैं तो जरा बच कर रहिए। मुमिकन है कि इस तरह के मनचलों को अब परेशानी हो। पुलिस इन पर एक्शन भी ले।

जी हां अभी तक तो आपने सुना होगा कि ऐसा सिर्फ बिहार में हो रहा है, लेकिन अब पूरे देश में मिस्ड कॉल देने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा। राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से केन्द्र सरकार को सिफारिश की जाएगी जल्दी कि लड़कियों और महिलाओं को मिस्ड कॉल करके या फोन करके घटिया बात करने वालों के खिलाफ एक्शल लेने के लिए कानून बने।
मिस्ड क़ॉल से आजिज लड़कियां
इसमें कोई शक नहीं है कि छोटे-बड़े सभी शहरों में महिलायें और लड़कियां मिस्ड कॉल से दुःखी रहती हैं। बिहार में इस प्रकार की हरकत के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। बिहार में पुलिस लड़कियों को बार-बार मिस्ड कॉल करना छेड़खानी की श्रेणी में मानेगी। इस प्रकार की हरकत करने वाले पर कानूनी कार्रवाई होगी।
क्या करती है बिहार पुलिस
बिहार पुलिस के पास इस प्रकार की शिकायतें आती रहती है। इसलिए वहां पर मनचलों पर एक्शन शुरू भी हो गया है। आयोग के सूत्रों के अनुसार, सरकार से सिफारिश की जा रही चूंकि मिस्ड कॉल करना महामारी का रूप ले चुका है,इसलिए इस मसले पर तुरंत कदम उठाया जाए।
बिहार में मिस्ड कॉल करने वाले टेलीफोन नंबर की पहचान कर उसका कॉल डिटेल रिकार्ड निकाला जा रहा और आरोप साबित होने पर एक्शन हो रहा है। बिहार के वरिष्ठ पत्रकार कृपा शंकर ने बताया कि पहले इस प्रकार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस कुछ नहीं कर पाती थी। पर अब हालात बदलने की उम्मीद है।
ऐसा होगा हर राज्य में
आयोग के फैसले पर अपनी राय पर बोलती हुए राजधानी में महिलाओं के अधिकारों के लिए काम कर रहीं नगर सेविका बहन प्रीति ने कहा कि मनचलों के खिलाफ एक्शन लेने की जरूरत है। जी हां बिहार के बाद अब देश के प्रत्येक राज्य में केंद्र सरकार की पहल पर बड़ा अभियान चलाया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications