हुर्रियत ने किया ऐलान 25 अगस्‍त तक जारी रहेगी घाटी में हड़ताल

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के माहौल को कैसे बिगाड़ा जाए, हुर्रियत कांफ्रेंस और अलगाववादी नेताओं के पास इसका जवाब हर पल रहता है। हुर्रियत कांफ्रेंस ने मानों तय कर लिया है कि वह घाटी में जारी हिंसा को रोकने के प्रयासों की जगह इस आग में और घी डालाा जाएगा।

kashmir-hurriyat-valley

हुर्रियत का जारी किया नया कैलेंडर

लगातार 42 दिन तक जारी कर्फ्यू के बीच ही हुर्रियत ने ऐलान कर दिया है कि वह हड़ताल को 21 अगस्‍त तक जारी रखेगी। एक एंबुलेंस ड्राइवर की मौत ने यहां पर तनाव को और बढ़ा दिया है।

हुर्रियत ने अपना एक नया कैंलेडर जारी किया है जिसमें उसने विरोध प्रर्दशनों और हडताल के बारे में जानकारी दी है। हुर्रियत ने उन सभी सांसदों, विधायकों और एमएलसीज से इस्‍तीफे की मांग की है जो भारत के लिए एक अच्‍छी भावना रखते हैं।

हालातों को नहीं बदलना चाहती हुर्रियत

जो लोग कश्‍मीर और हुर्रियत से वाकिफ हैं उन्‍हें मालूम है कि जब तक इस तरह के कैलेंडर्स जारी होना बंद नहीं होंगे, हालात भी नहीं बदलेंगे। राज्‍य के लोगों की मानें तो यहां पर सबकुछ ठप्‍प है और हर जरूरी सेवा उन्‍हें मिल ही नहीं पा रही है।

वहीं दूसरी ओर अलगाववादी नेता भी हालातों में बदलाव की कोई कोशिश नहीं कर रहे हैं। लोगों ने भी अब अलगाववादी नेताओं को वर्तमान परिस्थितियों के लिए जिम्‍मेदार ठहराना शुरू कर दिया है।

पेेट्रोल पंप सूखे और लोग परेशान

पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल नहीं और जनता की मानें तो अथॉरिटीज ने तेल कंपनियों को डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स को तेल की सप्‍लाई न करने को कहा है। वहीं दूसरी ओर सरकारी अधिकारियों की मानें तो रक्षा बंधन की वजह से तेल की सप्‍लाई को अस्‍थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+