लोकसभा चुनाव 2019: मैनपुरी से नामांकन के बाद पीएम पद को लेकर क्या बोले मुलायम सिंह यादव

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। मैनपुरी सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वो प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हैं। वहीं जब उनसे पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा तो इस पर मुलायम सिंह यादव ने कहा, "यह चुनावों के बाद तय किया जाएगा।"

प्रस्तावकों में मैनपुरी जिले के बीएसपी चीफ शुभम सिंह भी

प्रस्तावकों में मैनपुरी जिले के बीएसपी चीफ शुभम सिंह भी

समाजवादी पार्टी की खास तौर से तैयार बस पर सवार होकर आए मुलायम सिंह यादव नामांकन के लिए मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान बस में सपा मुखिया अखिलेश यादव, पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव और उनके बेटे अक्षय यादव भी मौजूद थे। हालांकि समाजवादी पार्टी से अलग होकर अलग दल बनाने वाले मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव इस मौके पर नजर नहीं आए। उनके नाम के प्रस्तावकों में मैनपुरी जिले के बीएसपी चीफ शुभम सिंह भी शामिल थे।

बीएसपी पर कुछ भी नहीं बोले मुलायम सिंह यादव

बीएसपी पर कुछ भी नहीं बोले मुलायम सिंह यादव

नामांकन के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी। हालांकि बीएसपी को लेकर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने अपनी बात रखते हुए एक बार भी बीएसपी या फिर मायावती का नाम नहीं लिया। हालांकि मैनपुरी लोकसभा सीट पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती चुनाव प्रचार करने वाली हैं। एसपी और बीएसपी ने संयुक्त रैलियों के जो 11 कार्यक्रम तय किए हैं, उनमें से एक रैली मैनपुरी में भी होनी है।

नामांकन के दौरान अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

नामांकन के दौरान अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव के उतरने के बाद कांग्रेस ने यहां से उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान किया है। वहीं शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया ने भी उनके खिलाफ मैनपुरी संसदीय सीट से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी महागठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं, इसमें रालोद भी शामिल है।

मैनपुरी से पांचवीं बार चुनाव मैदान में मुलायम

मैनपुरी से पांचवीं बार चुनाव मैदान में मुलायम

मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से 1996, 2004, 2009 और 2014 में चुनाव जीत चुके हैं। अगर इस बार भी वो चुनावी समर में जीत हासिल करते हैं तो पांचवीं बार यहां से लोकसभा पहुंचेंगे। बीजेपी कभी इस सीट पर नहीं जीत पाई है। मैनपुरी में तीसरे चरण में मतदान होगा और इसके लिए नोटिफिकेशन 28 मार्च को जारी किया गया था। तीसरे चरण के नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। ऐसे में, मुलायम सिंह यादव अब तक नामांकन दाखिल करने वाले इस सीट से अभी तक एकमात्र उम्मीदवार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+