हिंदु सेना के हीरो बने ट्रंप, जीत के लिए हो रहे हैं हवन

नई दिल्‍ली। मुसलमानों पर आए दिन विवादित बयान देने वाले रिपब्लिकन नेता डोनाल्‍ड ट्रंप की भले ही दुनियाभर में आलोचना हो रही हो लेकिन भारत में कुछ लोग उन्‍हें हाथों-हाथ लेने में लगे हैं। कुछ ऐसा ही उदाहरण हिंदु सेना ने पेश किया है।

Not for PM Modi but Hindu Sena performs Havan for Donald Trump but why

हीरो बन गए ट्रंप

हिंदु सेना ने ट्रंप को अपना हीरो बताया है। हिंदु सेना मुताबिक इस समय इस समय इस्‍लाम और इस्‍लामिक आतंकवाद दुनिया के लिए कैंसर की तरह हैं। इनकी वजह से भारत को भी काफी तकलीफ उठानी पड़ी है। सेना का मानना है कि ट्रंप भी इस बात में यकीन करते हैं और इसलिए उनकी जीत की कामना की जा रही है।

जंतर मंतर पर हुआ ट्रंप के लिए हवन

हिंदु सेना ने ट्रंप को अपना 'समर्थन' जाहिर किया और करीब एक दर्जन हिंदू सेना के कार्यकर्ता पंडित और ट्रंप के पोस्‍टर्स के साथ जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए थे। बुधवार को एक हवन हुआ जो कि एक घंटे तक चला। इस दौरान हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने उनकी जीत की कामना की।

क्‍यों इस्‍लाम का विरोध

हिंदु सेना ने इस बात का जवाब भी दिया कि क्‍यों वह इस्‍लाम का विरोध करती है। हिंदु सेना के मुताबिक आईएसआईएस और जैश ए मोहम्‍मद ज्‍वाइन करने वाले हिंदू या ईसाई नहीं हैं। वे सब मुस्‍ल‍िम हैं और ट्रंप उनसे निपटना चाहते हैं।

ट्रंप के समर्थन में अमेरिकी

हिंदु सेना की मानें तो अमेरिका के लोग भी ट्रंप को अपना समथर्न जाहिर करते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर भला ट्रंप को लगातार जीत कैसे मिलती है। हिंदू सेना ट्रंप के लिए और भी कई कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+