मच्छर भगाने के लिए नहीं जलाएं क्वॉइल, 100 सिगरेट के बराबर निकलता है धुआं, ये है बेहतर उपाय, नहीं होगी बीमारी
क्वॉइल जलाने से कई गंभीर हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि यह क्वॉइल बच्चों से खासतौर से दूर रखें। ये बच्चों को बीमार कर सकती है।

mosquitoes coils: देश में गर्मी अब पूरी तरह से आ गई है। कई शहरों में तो चिलचिलाती धूप से लोग परेशना रहने लगे हैं। इस बीच मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। कुछ महीनों बाद मानसून शुरू होते ही मच्छर जनित बीमारी तेजी से फैलने लग जाती है। इन मच्छरों से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। मच्छर भगाने के लिए लोग अगरबत्ती, क्वाइल, लोशन, लिक्विड समेत कई चीजों का उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है मच्छर भगाने वाला क्वाइल कितना खतरनाक है। इससे लोगों की जान तक चली जाती है।
क्वॉइल जलाने से बचें
विशेषज्ञों ने दावा किया है कि एक क्वॉइल से 100 सिगरेट के बराबर धुआं निकलता है। यानी कोई आदमी 100 सिगरेट पीता है, और कोई अन्य व्यक्ति के सामने एक क्वॉइल जलाकर रख दी जाती है तो दोनों बराबर है। ये धुआं लोगों को बहुत बीमार कर देता है। इससे फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचता है। लंबे समय से अगर क्वाइल की धुआं लेते हैं तो इससे कैंसर जैसी भयानक बीमारी हो सकती है।
यही उपाय सहसे बेहतर
मच्छर भगाने के लिए जितने भी तरीके अपनाए जा रहे हैं, सभी केमिकल युक्त हैं। यह कहीं न कहीं शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए इससे बेहतर उपाय है कि सोते वक्त मच्छरजाली का उपयोग करें। इसमें किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं है। आप सोच रहे होंगे कि लिक्वड वाला अच्छा होगा, लोसन में तो कोई खराबी नहीं होगी, पर इसके भी नुकसान हैं। मच्छर भगाने के लिए घर में अगरबत्ती, कपूर जलाने से सेहत बिगड़ सकती है। स्किन पर लोशन लगाना भी हानिकारक हो सकता है। सबसे सुरक्षित मच्छरदानी ही है। भूलकर भी क्वॉइल का इस्तेमाल न करें।
Recommended Video

हो सकती है ये परेशानी
खासतौपर पर क्वॉइल को बच्चों से दूर रखें
गले से आने लगती है घरघराहट की आवाज
कमरे में ऑक्सीजन की हो जाती है कमी, घूंटने लगता है दम
सांस वाली बीमारी के लोगों की बढ़ जाती है परेशानी
रोशनी छिनने का डर, हो सकती है स्किन की परेशानी
यह भी पढ़ें- Delhi: बंद घर में जलाई मच्छर भगाने वाला क्वायल, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications