Train Cancelled: बारिश ने लगाया 16 ट्रेनों पर ब्रेक, ये अस्थायी रूप से रद्द, दो गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट
Train Cancelled: मानसून की बारिश ने रेलवे की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। उत्तर रेलवे ने 16 अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। दो ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
Train Cancelled: मानसून की मूसलाधार बारिश के बीच देशभर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में रेलवे भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे ने जलजमाव के कारण अंबाला डिवीजन में 16 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। साथ ही दो ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इसकी जानकारी खुद उत्तर रेलवे ने दी है।
उत्तर रेलवे ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कुछ ट्रेनें जो 16 जुलाई और 17 जुलाई को प्रस्थान करने वाली थीं, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है। डायवर्ट किया गया है या शार्ट-टर्मिनेट किया गया है।

यात्री उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रद्द की गई ट्रेनों में अंबाला-अम्ब अंदौरा-अंबाला स्पेशल जेसीओ, फिरोजपुर-जालंधर कैंट-फिरोजपुर स्पेशल जेसीओ और जालंधर कैंट-होशियारपुर-जालंधर कैंट स्पेशल जेसीओ शामिल हैं।
ये ट्रेनें रद्द
- 72451 कालका-शिमला 17/07/23 से 06/08/23 तक रद्द
- 04543 कालका-शिमला 17/07/23 से 06/08/23 तक रद्द
- 52451 कालका-शिमला 17/07/23 से 06/08/23 तक रद्द
- 52453 कालका-शिमला 17/07/23 से 06/08/23 तक रद्द
- 52459 कालका-शिमला 17/07/23 से 06/08/23 तक रद्द
- 52455 कालका-शिमला 17/07/23 से 06/08/23 तक रद्द
- 52456 कालका-शिमला 17/07/23 से 06/08/23 तक रद्द
- 72452 शिमला-कालका 17/07/23 से 06/08/23 तक रद्द
- 04544 शिमला-कालका 17/07/23 से 06/08/23 तक रद्द
- 52460 शिमला-कालका 17/07/23 से 06/08/23 तक रद्द
- 52452 शिमला-कालका 17/07/23 से 06/08/23 तक रद्द
आज ये ट्रेनें रद्द
- 04351 दिल्ली-हिसार रद्द
- 04368/67 हिसार-रेवाड़ी-हिसार रद्द
- 04351 दिल्ली-हिसार रद्द
- 04352 हिसार-दिल्ली 18.07.2023 रद्द












Click it and Unblock the Notifications