नॉर्दर्न आर्मी कमांडर ने कहा सीमा पर शांति से ही सुधरेंगे भारत-पाक रिश्‍ते

northern-army-commander-kargil-vijay-diwas
द्रास, कारगिल। कारगिल युद्ध की 15वीं बरसी के मौके पर नॉर्दर्न आर्मी कमांडर डीएस हुड्डा वॉर मेमोरियल पर युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थे। यहां पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवार वालों से मिलने के बाद उन्‍होंने देश की सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए।

हुड्डा ने माना कि इस समय सीमा पार से लगातार होने वाला सीजफायर वॉयलेशन सेना के लिए बड़ी चुनाैती है। इसके साथ ही साथ उन्‍होंने यह भी कहा कि देश की सेना हर पल देश और सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात है और सजग है।

हुड्डा से पूछा गया कि चीन की ओर से लगातार सीमा पार करने अौर घुसपैठ की खबरें आती रहती हैं तो इस पर उनका कहना था बॉर्डर लाइन को लेकर थोड़ा भ्रम की स्थिति है। इंडियन आर्मी और चीन की आर्मी दोनों ही सीमा पर गश्‍त करते रहते हैं लेकिन इन खबरों से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

इस दौरान उनसे यह सवाल भी किया गया कि पीओके में चीनी ट्रूप्‍स की मौजूदगी की खबरें आ रही हैं तो क्‍या इससे देशवासियों को परेशान या विचलित होने की कोई जरूरत है। इस पर उन्‍होंने जवाब दिया कि जो भी चीनी ट्रूप पीओके में मौजूद है वह मुख्‍यत: डेवलपमेंट से जुड़े कार्यों के लिए हैं।

साथ ही भारतीय सेना को अभी तक ऐसी कोई भी खबरें या फिर ऐसी कोई वजह नहीं मिल सकी है जिसके बाद डरने या फिर विचलित होने जैसी वजहें पैदा हो सकें।

वहीं शुक्रवार को श्रीनगर में इराक के आतंकी संगठन अाईएंसआईएस का झंडा मिलने की खबर अौर लगातार सीमा पार से जारी गोलीबारी पर उन्‍होंने खासी चिंता जाहिर की। हुड्डा ने कहा कि सेना पूरी तरह से सतर्क्र है और वह सीमा पर मुस्‍तैदी से अपना कर्तव्‍य निभा रही है।

अंत में हुड्डा ने माना कि अगर सीमा पर शांति रहेगी तो ही भारत और पाकिस्‍तान के बीच रिश्‍तों के सुधरने की कोई गुंजाइश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+