Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों तक होगी भारी वर्षा

नई दिल्‍ली। पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही व्यापक रूप से वर्षा की गतिविधियां जारी रखने की बड़ी संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि दिल्ली में अगले 3 से 4 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना नहीं है, उसके बाद बारिश में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज राजधानी में गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई है।

दिल्‍ली में अभी रहेगी गर्मी

दिल्‍ली में अभी रहेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में अभी उमस भरी गर्मी जारी रहेगी। पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में, आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की वजह से पारा कुछ नीचे रहा। हालांकि, आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत तक बढ़ गया, जिससे उमस बढ़ने के कारण दिल्ली वासियों को काफी परेशानी हुई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी मानसून तय समय से करीब दो हफ्ते पहले ही पूरे देश पर छा गया है। इससे बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में काफी बारिश होगी। आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिमी मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी इलाकों में बढ़ता जा रहा है।

जुलाई में अच्छी बारिश होने की उम्मीद

जुलाई में अच्छी बारिश होने की उम्मीद

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि जुलाई में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। दो चक्रवाती परिस्थितियां एक गुजरात तट पर और दूसरी पूर्वी मध्य भारत के ऊपर बन रही है जिससे मध्य और दक्षिण भारत में अगले पांच से दस दिन में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+