किम जोंग के सीक्रेट मिसाइल बेस तक पहुंची आग, कई अधिकारी उतारे जा सकते हैं मौत के घाट

नई दिल्ली: उत्तर कोरिया को इन दिनों एक नई मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, जहां के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। ये आग रिहायशी इलाकों के साथ ही नॉर्थ कोरिया के मिसाइल बेस के पास भी पहुंच गई है। जिस वजह से बेस को काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में वहां के अधिकारियों को अब इस बात का डर सता रहा है कि कहीं गुस्से में तानाशाह किम जोंग उन उनको मौत के घाट ना उतरवा दे।

बेस को बचाने की तमाम कोशिशें

बेस को बचाने की तमाम कोशिशें

उत्तर कोरिया के सियोल में स्थित एक स्थानीय समाचार पत्र के मुताबिक इलाके में आठ साल पहले बहुत सारे पेड़-पौधे लगाए गए थे। पिछले साल बड़ी संख्या में पेड़ों को आग से नुकसान पहुंचा था। इस साल भी आग ने वन क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचाया है। जिस वजह से आसपास के इलाके को खाली करवाना पड़ा। साथ ही लोगों को लाउड स्पीकर के जरिए सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने किम जोंग के सीक्रेट मिसाइल बेस को बचाने की तमाम कोशिश कीं लेकिन उसको काफी नुकसान पहुंचा है। तानाशाह किम जोंग अपनी मिसाइलों को लेकर काफी गंभीर रहता है। साथ ही समय-समय पर दुश्मनों को डराने के लिए उसका परीक्षण भी करता है।

सैटेलाइट स्टेशन में है सीक्रेट बेस

सैटेलाइट स्टेशन में है सीक्रेट बेस

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक जिस जगह पर आग लगने की बात कही गई है वो सोहाए सैटेलाइट लॉन्चिंग स्टेशन है, जो उत्तर कोरिया के वेस्ट कोस्ट पर स्थित है। इस जगह से चीन सीमा की दूरी भी सिर्फ 60 मील ही है। वैसे तो दुनिया की नजर में उत्तर कोरिया के इस स्टेशन से अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेजे जाने का काम होता है, लेकिन इसे किम जोंग का सीक्रेट मिसाइल बेस भी माना जाता है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि यहां से कई मिसाइलों को संचालित करने की प्रणाली भी स्थापित है।

परमाणु प्रोजेक्ट पर पड़ सकता है असर

परमाणु प्रोजेक्ट पर पड़ सकता है असर

वहीं उत्तर कोरिया ह्वासॉन्ग 16 नाम की खतरनाक परमाणु मिसाइस पर काम कर रहा है। जंगल की इस आग से उस पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इस बेस को बचाने के लिए उत्तर कोरिया के अधिकारी जी-जान से जुटे हैं, लेकिन उनकी मेहनत रंग नहीं ला रही है। साथ ही कुछ कर्मियों की जान भी बचाव अभियान के दौरान गई है। ऐसे में अब अधिकारियों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं तानाशाह किम उन्हें मौत की सजा ना दे दे। इससे पहले भी छोटी-छोटी गलतियों के लिए तानाशाह कई बडे़ अधिकारियों को मौत के घाट उतरवा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+