North East Exit Poll Result 2024: असम की 14 सीटों समेत पूर्वोत्तर की 25 सीटों में किसने मारी बाजी?
North East lok sabha Exit Poll Result 2024: पूर्वोत्तर को लेकर हमारे पास एग्जिट पोल के जो अनुमान हैं, वह एनडीए की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरते नहीं दिख रही हैं। अलबत्ता भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन एग्जिट पोल में आगे जरूर दिख रहा है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने एग्जिट पोल के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसमें असम में भाजपा की बढ़त बनती दिख रही है। पूर्वोत्तर के कुछ अन्य राज्यों में भी बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन ने सॉलिड प्रदर्शन किया है। लेकिन, कई राज्यों में वह पिछड़ता नजर आ रहा है।

असम में बीजेपी को 9 से 11 सीटें-एग्जिट पोल
असम में लोकसभा की 14 सीटें हैं। इस एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार राज्य में भाजपा को 9 से 11 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, कांग्रेस के खाते में 2 से 4 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 2 सीटें जाने का अनुमान बताया गया है।
अरुणाचल प्रदेश में भी खिलेगा 'कमल'- एग्जिट पोल
अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा की 2 सीटें हैं और इस बार भी दोनों ही सीटों पर बीजेपी की जीत का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी को शून्य और अन्य को भी शून्य सीटें मिलने की संभावना है।
मणिपुर में बीजेपी को लग सकता है झटका
मणिपुर में भी लोकसभा की 2 सीटें हैं और यहां एनडीए को एक भी सीट मिलने की बात नहीं कही गई है। यह भाजपा के लिए बड़ा झटका है। क्योंकि, वहां उसी की सरकार है और यह राज्य एक साल पहले भड़की जातीय हिंसा की चपेट से अबतक नहीं उबर पाया है। मणिपुर में कांग्रेस को 1 और अन्य को 1 सीट मिलने की संभावना है।
मेघालय में काटें की टक्कर
मेघालय में लोकसभा की 2 में से 1 सीट बीजेपी को और 1 अन्य के खाते में जाने की भविष्यवाणी की गई है। कांग्रेस को यहां निराशा हाथ लग सकती है।
मिजोरम से कांग्रेस को तोहफा मिलने की संभावना
मिजोरम की 1 सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना जताई गई है और बीजेपी और अन्य का खाता भी नहीं खुलने की संभावना है।
नगालैंड से भी कांग्रेस को मिल सकती है खुशखबरी
यही हाल नगालैंड का भी बताया गया है, जहां की एकमात्र सीट कांग्रेस को मिलने की संभावना है और बीजेपी या अन्य खाली हाथ रह सकते हैं।
त्रिपुरा में भाजपा की क्लीन स्वीप का अनुमान
हालांकि, त्रिपुरा से भाजपा के लिए अच्छी खबर है। वह राज्य में सत्ता में है और वहां की दोनों ही सीटों पर उसका कब्जा होने का अनुमान जताया गया है।
अगर एग्जिट पोल के ये अनुमान सही निकले तो भाजपा के लिए झटका हो सकता है। क्योंकि, 2019 में उसकी अगुवाई वाले एनडीए ने इन 25 सीटों में से 19 सीटें जीत लीं थीं। यही नहीं एनडीए के 400 पार वाले नारे में पूर्वोत्तर से भी 22 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications