झटका: बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर पर 220 रुपये की बढ़ोत्तरी

Non-subsidised LPG cylinder price hiked by Rs.220
नई दिल्ली। आम आदमी उम्मीद कह रही थी कि साल 2014 में उस पर महंगाई की मार से छुटकारा मिलेगा लेकिन यहां तो उल्टा हो गया है। गैर रियायती रसोई गैस (एलपीजी) के दाम में बुधवार को 220 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई। सरकारी तेल कंपनियों ने कहा है कि यह वृद्धि अंतर्राष्ट्रीय दरों के अनुसार की गई है। रियायती दर के बाहर 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब दिल्ली में 1,241 रुपये पड़ेगा। पहले इसका दाम 1,021 रुपये था।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) के मुताबिक, इस श्रेणी के लिए अन्य मेट्रो में दाम इस प्रकार होंगे। कोलकाता में 1,270 रुपये, मुंबई में 1,264.50 रुपये और चेन्नई में 1,234 रुपये होंगे। गैर रियायती गैस सिलेंडर में यह तीसरी वृद्धि की गई है।

तेल कंपनियों के मुताबिक सर्दियों में मांग बढ़ जाने के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम बढ़ गए हैं। सरकार ने जनवरी 2013 में प्रति परिवार नौ सिलेंडर रियायती दर पर दिये जाने की सीमा तय कर रखी है। इसके अतिरिक्त खपत करने वालों को बाजार दर पर सिलेंडर खरीदना होगा।

आपको जानकर हैरत होगी कि पिछले एक महीने में यह तीसरा बार है, जब गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दाम बढ़ाये गये हैं. एक दिसंबर को ऐसे सिलेंडर का दाम 63 रुपये तथा 11 दिसंबर को 3.50 रुपये बढ़ाया गया था. जब सरकार ने एलपीजी डीलर एवं वितरकों के कमीशन बढ़ाये थे तब दाम में 3.50 रुपये बढ़ाये गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+