मोदी सरकार में घटता रुतबा आईएएस अफसरों का
नई दिल्ली( विवेक शुक्ला) केन्द्र में मोदी सरकार के सत्तासीन होने के बाद से कई उन शिखर सरकारी पदों पर गैर-आईएएस अफसर नियुक्त होने लगे है,जो पहले सिर्फ आईएएस अफसरों के लिए सुरक्षित माने जाते थे।
सरकार ने हाल ही में प्रर्वतन निदेशालय का प्रमुख करनैल सिंह को बनाया है। वे आईपीएस अफसर हैं। वे धाकड़ पुलिस अफसर माने जाते हैं। पर, उसने पहले इस पद पर आईएएस अफसर ही प्रर्वतन निदेशालय के प्रमुख बनते थे।
एयर इंडिया चीफ
सरकार ने बीते कुछ दिन पहले ही भारतीय रेलवे सर्विस (आईआरएस) के अफसर अश्वनी लोहानी को एयर इंडिया का नया चीफ बनाने का फैसला लिया। लोहानी मध्य प्रदेश टुरिज्म डवलपमेंट कोरपोरेशन के चीफ रहे हैं। वे बेहद कुशल प्रशासक हैं।
लोहानी 1980 बैच के भारतीय रेलवे सर्विस के अधिकारी हैं। वे तीन साल के लिए एयर इंडिया के प्रमुख बनाए जा रहे हैं। वे राजधानी के अशोक होटल के भी चीफ रहे है। ये भारत सरकार का उपक्रम हैं। लोहानी मैक्निकल इंजीनियर भी हैं।
मैरिट के आधार पर
लोहानी की नियुक्ति से पहले सरकार ने के.वी.चौधरी को सेंट्रल विजिलेंस कमिश्नर (सीवीसी) बनाया। वे भी आईपीएस अफसर रहे हैं। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि अब सरकार मैरिट के आधार पर नियुक्तियां करना पसंद करती है ना कि भतीजावाद या किसी अन्य आधार पर।













Click it and Unblock the Notifications