PNB Scam: नीरव मोदी-मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में 11400 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले में आखिरकार एक बार फिर से नीरव मोदी व मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। इसी बीच नीरव मोदी ने ईडी को खुली चुनौती दी है, उसने ईडी को मेल लिखकर कहा है कि मैं भारत से बाहर अपने बिजनेस में काफी व्यस्त हूं। नीरव मोदी ने ईडी को लिखे ईमेल में कहा कि इस मामले में पहले से ही मेरे भाग्य का फैसला लिया जा चुका था। जांच के दौरान मेरा पक्ष सुने बगैर इतनी तेजी से कार्रवाई की गई कि मेरा पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया। नीरव मोदी ने मेल में कहा है कि एक तरफ मेरा पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है दूसरी तरफ मुझसे कहा गया है कि जांच में सहयोग करिए।

मेल में लगाया आरोप

मेल में लगाया आरोप

नीरव मोदी ने कहा कि पासपोर्ट अथॉरिटी ने मेरा लाइसेंस रद्द कर दिया है और आप कहते हैं कि मैं जांच में शामिल हो जाउं। मैंने पासपोर्ट अथॉरिटी से इस बाबत अपील की है कि मेरे पासपोर्ट को क्यों रद्द किया गया इसकी वजह बताएं। चौकाने वाली बात यह है कि मेरे जवाब के महज कुछ मिनट के भीतर मेरे पासपोर्ट को फिर से रद्द कर दिया गया। नीरव मोदी ने मेल में कहा है कि मैं अभी भी विदेश में काम कर रहा हूं और काफी व्यस्त हूं।

गैरजमानती वारंट जारी

गैरजमानती वारंट जारी

आपको बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने आज पीएनबी घोटाले में 6 आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया, इस दौरान सीबीआई ने कोर्ट में इनकी हिरासत की मांग की है। जिन लोगों की हिरासत की पुलिस ने मांग की है उसमे गोकुलनाथ शेट्टी भी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के खिलाफ पंजाब नेशनल घोटाले के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है।

ईडी की कॉपी तक नहीं दी गई

ईडी की कॉपी तक नहीं दी गई

नीरव मोदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद उनके वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि हम फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन अंतिम फैसला कोर्ट के आदेश को देखने के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमे अभी तक कोर्ट में ईडी द्वारा दाखिल की गई याचिका की कॉपी तक नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+