पद्म पुरस्कार-2021 के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 15 सितंबर, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज (14 सितंबर) एडवाइजरी जारी कर बताया है कि गणतंत्र दिवस, 2021 के अवसर पर मिलने वाले पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) के लिए ऑनलाइन नामांकन कल (15 सितंबर) तक ही होंगे। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की शुरुआत 1 मई, 2020 से हुई थी, जिसकी आखिरी तारीख 15 सितंबर 2020 है। ऑनलाइन नामांकन या किसी की सिफारिश के लिए आप https://padmaawards.gov.in पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं।

Padma award

गृह मंत्रालय ने जारी बयान में कहा है कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन इस साल सिर्फ ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा अगले साल 2021 के गणतंत्र दिवस पर की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि सरकार इन पद्म पुरस्कारों को "लोगों का पद्म" के रूप में तब्दील करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए देश के सभी नागरिकों से गुजारिश है कि वे स्व-नामांकन सहित नामांकनों और सिफारिशों को भेजें।

जानिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आवेदन के लिए क्या-क्या दिशा निर्देश दिए हैं?

-केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक नामांकन या सिफारिशें सरकार द्वारा दी गई वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप के अनुसार होने चाहिए। यानी उनमें जो भी डिटेल्स मांगी गई है, उसका ब्यौरा उसी के अनुरूप होना चाहिए।
-आवेदन करते वक्त स्पष्ट रूप से प्रतिष्ठित व्यक्ति की असाधारण उपलब्धियां, सेवा या उसके साऱे कामों का विवरण 800 शब्दों में होना चाहिए।
- अधिक जानकारी के लिए आप गृह मंत्रालय की वेबसाइट www.mha.gov.in पर जा सकते हैं। जिसके ''पुरस्कार एवं पदक'' कैटेगरी में आपको सारी जानकारी मिलेगी।
- इन पुरस्कारों से संबंधित नियम और कानून जानकारी आपको padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx लिंक पर मिलेगा।

जानिए क्या है पद्म पुरस्कार

- पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। इससें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री हैं।
- भारत में पद्म पुरस्कार की स्थापना 1954 में हुई थी। इसकी घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
- पद्म पुरस्कार आपके 'काम में विशिष्टता' की पहचान करने के लिए दी जाती है।
- ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों और विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों या सेवाओं के लिए दिया जाता है।
-पद्म पुरस्कार कोई भी सरकारी कर्मचारी, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी, डॉक्टर और वैज्ञानिकों को नहीं दिए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+