8,000 रुपये सस्ता हुआ Nokia 8, दूसरे फोन पर भी मिल रही छूट

नई दिल्लीः अगर आप फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। Nokia 8 फोन की कीमत लगभग आठ हजार कम हो गई है। अब ये फोन भारतीय बाजार में सस्ता मिलेगा। बता दें, इस फोन को फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल बनाती है। Nokia 8 की कीमत 36,999 रुपये थी, कंपनी ने अब इस फोन को आठ हजार सस्ता कर दिया है, जिसके बाद ये फोन आपको 28,999 रुपये में मिलेगा।

Nokia 8 price cut by Rs 8000 in India, know about Nokia 5 3GB

इस फोन को आप अमेजॉन इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। वहीं इस फोन के अलावा Nokia 5 फोन भी सस्ता हुआ है। कंपनी ने इस फोन की कीमत एक हजार रुपए कम की है। 13,499 रुपये में मिलने वाले इस फोन को अब 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

भारतीय बाजार में नोकिया के फोन कई फोन को टक्कर देगा। नोकिया 5 और नोकिया 8 की खासियत की बात की जाए तो दोनों फोन में इस बार खास मैमोरी दी गई है। नोकिया 5 के फोन में 16 जीबी की मैमोरी दी गई है तो वहीं नोकिया 8 के फोन में 64GB की इंटरनल मैमोरी दी गई हैं।

अगर इस फोन की स्पीड की बात की जाए तो नोकिया 5 में तीन जीबी की रैम दी गई है तो वहीं नोकिया 8 फोन चार जीबी की रैम के साथ आता है। नोकिया 8 की मैमोरी को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: पुलिस ऑफिसर बनना चाहता था टॉयलेट में मृत मिला छात्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+