खर्चों से परेशान युवक गर्लफ्रेंड को छोड़ आया ऑस्ट्रेलिया, वापस आकर प्रेमिका ने खोले राज
Recommended Video

नई दिल्ली। क्या कोई शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से इसकदर परेशान हो सकता है कि उससे पीछे छुड़ाने के लिए उसे ऑस्ट्रेलिया छोड़कर आ जाए? वो भी इस स्थिति में कि उसकी गर्लफ्रेंड के पास एक भी पैसे नहीं बचे हों। नोएडा के 32 वर्षीय एक व्यवसायी ने कुछ ऐसा ही किया। इस शख्स को अपने कारोबार में काफी नुकसान हुआ, हालात इतने खराब हो गए कि वह अपनी गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने की स्थिति में भी नहीं रहा। आखिरकार परेशान होकर वह अपनी गर्लफ्रेंड को ऑस्ट्रेलिया ले गया और वहीं छोड़कर आ गया। हालांकि उस शख्स कि गर्लफ्रेंड किसी तरह से वापस लौट आई और जब वह आरोपी से मिली तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड को पहचानने से इंकार कर दिया। आखिरकार महिला ने आरोपी व्यवसायी के खिलाफ शादी के नाम पर दो साल तक शारीरिक शोषण करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसमें फेज थ्री पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये है पूरा मामला
पूरा मामला नोएडा का है, जहां 32 वर्षीय लक्ष्मीकांत नाम के शख्स ने दो साल पहले सेक्टर 70 में मोबाइल फोन एसेसरीज से जुड़ी एक कंपनी खोली। इस कंपनी उसकी गर्लफ्रेंड भी काम करती थी। जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने भी उस कंपनी में लाखों रुपये का निवेश किया। शुरूआत में सब कुछ सही रहा। हालांकि बाद में उनकी कंपनी घाटे में चली गई। स्थिति इतनी खराब हो गई कि आरोपी ने पीड़िता का फ्लैट भी बिकवा दिया और जो पैसे मिले उसे कंपनी में लगाया, बावजूद इसके कंपनी के हालात नहीं सुधरे। इस बीच खर्च बढ़ने पर आरोपी शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने का प्लान बनाया।

बिजनेस ट्रिप पर ऑस्ट्रेलिया लेकर गया
नोएडा पुलिस के मुताबिक वह शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को बिजनेस ट्रिप के नाम पर ऑस्ट्रेलिया ले गया और वहीं छोड़ कर चला आया। इस दौरान करीब 20 दिनों तक दोनों ऑस्ट्रेलिया में रहे, बाद में पीड़िता को वहीं छोड़कर आरोपी शख्स वापस आ गया। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में काफी परेशानी के बाद पीड़िता ने पैसे इकट्ठे किए और वापस लौट आई। वापस आने पर वह आरोपी से मिली लेकिन आरोपी ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बाद में पीड़िता ने पुलिस में केस दर्ज कराया। उसने आरोपी के खिलाफ शादी के नाम पर दो साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में आरोपी लक्ष्मीकांत को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
पूरे मामले में फेज-3 पुलिस थाने के इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल हम केस की सभी एंगल्स से जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications