Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jewar Airport Noida: देश के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर की 10 खास बातें, टिकट सस्‍ती क्‍यों?

Jewar Airport Noida Details: भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा जेवर नोएडा यूपी में है। इस निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर 9 दिसंबर 2024 को पहली बार सफलतापूर्वक ट्रायल लैंडिंग हुई है। जेवर एयरपोर्ट के पहले रनवे पर इंडिगो विमान का ट्रायल रन सफल रहा है। अप्रेल 2025 से जेवर एयरपोर्ट नोएडा से नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सोमवार को ट्रायल रन के लिए विमान ने दिल्‍ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, जो 15 मिनट बाद जेवर एयरपोर्ट पर उतरा। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन भी मौजूद रहे। पहले रनवे पर पहले विमान को पानी से सलामी देकर शानदार स्‍वागत किया गया।

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर प्रथम वैलिडेशन फ्लाइट की सफल लैंडिंग से हर नागरिक गर्वित: मुख्यमंत्री

Noida International Airport at Jewar

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन ने कहा कि नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के पहले रनवे पर सफल लैंडिंग ऐतिहासिक कदम है। अप्रैल 2025 के अंत तक जेवर एयरपोर्ट का पहला चरण पूरा कर लिया जाएगा। आईए जेवर एयरपोर्ट नोएडा के बारे में 10 बिन्‍दुओं में जानें महत्‍वपूर्ण बातें।

1. नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा काम कब पूरा होगा? (Noida International Airport work be completed?)
जेवर एयरपोर्ट नोएडा पर कुल छह रनवे बनाए जाने हैं। अभी पहला रनवे बनकर तैयार हुआ है। उसी का 9 दिसंबर 2024 को पहला ट्रायल हुआ है। सभी छह रनवे का पूरा काम साल 2050 तक चार चरणों में पूर्ण होने का लक्ष्‍य है।

2. जेवर एयरपोर्ट नोएडा की लोकेशन क्‍या है? (Jewar Airport Noida Location)
जेवर एयरपोर्ट दिल्‍ली एनसीआर के पास उत्‍तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिले में जेवर से करीब 7 किलोमीटर (4.3 मील) उत्‍तर दिशा में स्थित है।

3. जेवर एयरपोर्ट नोएडा के लिए कनेक्टिविटी क्‍या है? (Jewar Airport Noida connectivity)
अप्रेल 2025 पर जेवर एयरपोर्ट के लिए दिल्‍ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से डेडिकेट बस सेवा शुरू होगी। शुरुआती चरण में 100 बसें चलाने की योजना है।

Noida International Airport at Jewar

4. दिल्‍ली के मुकाबले जेवर एयरपोर्ट पर टिकट सस्‍ती क्‍यों? (jewar airport noida ticket price)
जेवर एयरपोर्ट नोएडा पर टिकटें दिल्‍ली एयरपोर्ट से करीब 20 फीसदी मिलेंगी। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि दिल्‍ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैसेंजर लोड घटाया जाना है। इसके लिए उत्‍तर प्रदेश सरकार सब्सिडी देकर जेवर एयरपोर्ट की टिकटों के दाम 15-20 प्रतशित घटा सकती है।

5. जेवर एयरपोर्ट यात्री भार के हिसाब से कितना बड़ा? (Jewar Airport passenger load?)
नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा निमार्णाधीन एयरपोर्ट बताया जा रहा है। पहला चरण पूरा होने पर हर साल 1.2 करोड़ यात्री यहां से हवाई सफर कर सकेंगे।

Noida International Airport at Jewar

6. अप्रेल 2025 से जेवर एयरपोर्ट पर कहां के लिए उड़ान मिलेगी? (flights from Jewar Airport)
पहले रनवे का ट्रायल सफल होने के बाद अप्रेल 2025 से जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा की जा सकेगी। शुरआत में करीब 60 उड़ानों की सुविधा मिलेगी, लेकिन ये किन शहरों के लिए होगी? अभी तय नहीं किया गया है।

7. जेवर एयरपोर्ट दिल्‍ली-आगरा से कितनी दूर है? (Jewar Airport Noida Distanc)
जेवर एयरपोर्ट दिल्‍ली से 72 किमी, गुरुग्राम से 83 किमी, नोएडा से 65 किमी, फरीदाबाद से 62 किमी, गाजियाबाद से 87 किमी और आगरा से 150 किमी दूर है।

8. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कितने एकड़ में है? ( Jewar Airport Noida Area)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का क्षेत्रफल 6200 हेक्टेयर है। पहले चरण में 1334 हेक्‍टेयर में एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है। 3900 मी लंबे व 60 मीटर चौड़े रनवे का पहला ट्रायल हो गया। इसी हिस्‍से में अप्रेल 2025 से उड़ानें शुरू होंगी।

9. जेवर एयरपोर्ट पर कौन से गांव आ रहे हैं? (Jewar Airport Noida Nearest Village)
ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जेवर क्षेत्र के 6 गांवों रन्हेरा, कुरैब, करौली बांगर, दयानतपुर, वीरमपुर एवं मुढरह की कुल 1181.2793 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

Noida International Airport at Jewar

10. नोएडा एयरपोर्ट कौन सी कंपनी बना रही है? (Jewar Airport Noida Company)
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में टाटा पावर 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। विंड और सोलर पावर सप्लाई, क्रिटिकल ड्राई युटिलिटीज और स्मार्ट एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर भी विकसित करेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+