भारी बारिश के चलते नोएडा समेत कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल

नई दिल्ली, 23 सितंबर: मौसम विभाग के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शनिवार 24 सितंबर को भी भारी बारिश के अलर्ट किया है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार के बाद अब शनिवार को भी आठवीं तक के स्कूल बंद करने का फैसला किया है। भारी बारिश के अलर्ट और सड़कों पर जलभराव को देखते प्रशासन ने एक और दिन की छुट्टी बढ़ा दी है।

Noida Ghaziabad and Meerut schools to remain shut on Saturday as well due to heavy rain

जिला स्कूल निरीक्षक ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा , गाजियाबाद और मेरठ में कक्षा 1-8 के स्कूल शनिवार (24 सितंबर) को भी भारी बारिश और जलभराव के कारण बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी सुहास एलवाई के आदेश पर आठवीं तक सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

वहीं गाजियाबाद में बारिश के कारण शुक्रवार को भी नर्सरी से 8वीं क्लास तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहे। शुक्रवार को दिन भर बारिश होती रही, जिसके बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को भी स्कूल बंद रहने के आदेश जारी कर दिए। गौतम बुद्ध नगर सहित उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में गुरुवार और इससे पहले सप्ताह में भारी बारिश हुई थी।

वहीं अलीगढ़ जिला प्रशासन ने नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल 24 सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है जबकि राजधानी लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी,गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। उन्नाव में आठवीं तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। सीतापुर में जिलाधिकारी ने 12वीं तक के स्कूलों को अगले दो दिन तक के लिए बंद रखने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+