मोदी जी! अगर हम बोलें तो ना बाबा ना, आप बोलें तो वाह बाबा वाह
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के गुना से कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को सुरक्षा मामले को लेकर लोकसभा में मोदी सरकार को जमकर लपेटा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पठानकोट हमले पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पठानकोट हमले में सरकार की कार्रवाई सिर्फ एनएसए के हाथ में क्यों?
पीएम मोदी की क्लास में यूपी के भाजपा सांसद हुए फेल

पाकिस्तान से बातचीत मुद्दे पर मोदी सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए ज्योतिरादित्य ने कहा कि ''अगर हम बात करें तो ना बाबा ना, और आप बात करें तो वाह बाबा वाह''। सिंधिया ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन पठानकोट में चल रहा था और सारे फैसले दिल्ली में लिए जा रहे थे।
सिंधिया ने कहा कि गृह मंत्री पहले ट्वीट करते हैं फिर डिलीट कर देते हैं। देश को अब तक यह भी नहीं पता कि वहां पांच आतंकी थे या छह। सिंधिया ने कहा कि आखिर आतंकवादी देश में घुसे कैसे? और घुसपैठ के 24 घंटे बाद भी खुलेआम कैसे घूमते रहे?












Click it and Unblock the Notifications