आरोपी साबित होने के बाद भी सलमान के स्टारडम की चर्चा, पीड़ितों की शक्ल भी नहीं पहचानते लोग
मुंबई। सलमान खान के हिट एंड रन मामले का आज फैसला आ रहा है। हर तरफ इस बात की चर्चा हो रही है कि सलमान खान के साथ रियायत बरती जाए। लेकिन इन सब खबरों और बहस के बीच जो पीड़ित परिवार हैं उनके बारे में कहीं भी कोई चर्चा नहीं हो रही है।
अभी तक कोर्ट की कार्यवाही पर नजर डालें तो कोर्ट ने सलमान खान को आरोपी मान लिया है और उनकी सजा का ऐलान अभी होना बाकी है। ऐसे में हममे से कई लोग यह मान रहे हैं कि न्याय हो गया है। लेकिन अभी तक यह सवाल किसी ने नहीं पूछा कि 28 सितंबर 2002 की रात में जिन लोगों के उपर सलमान ने कार चढ़ाई थी उनका किसी ने हाल लिया।
जानिये क्या है हिट एंड रन केस
सलमान की लोकप्रियता और पैसा दोनों बढ़ा लेकिन पीड़िता आज भी वैसे ही
सलमान खान के इस मामले में फैसला आने में 13 साल लग गये। इस दौरान सलमान जैसी सख्यियतों ने अपनी इंकम को कई गुना बढ़ा लिया। लेकिन उन पीड़ितों की हालत आज भी जस की तस बनी हुई है। इस मामले सिर्फ और सिर्फ सलमान खान के नाम की चर्चा हुई किसी ने भी मृत व्यक्ति या घायलों को केंद्र में रखते हुए इस मामले को कभी नहीं उठाया और आखिरकार यह मामला पूरी तरह से सलमान खान के इर्द-गिर्द ही सिमट कर रह गया है।
जानिये कानून क्या कहता है सलमान की सजा के बारे में
लोगों को पीड़ितो की शक्ल भी नहीं पता, सिर्फ सलमान और उनकी एसयूवी को ही लोग पहचानते हैं
हिट एंड रन केस में जिस व्यक्ति की जान गयी या जो लोग घायल हुए आज भी लोग उन्हें नहीं पहचानते हैं। लोगों को सिर्फ सलमान खान और उनकी एसयूवी कार ही इस मामले में याद है। मीडिया में कभी भी पीड़ितों को तरजीह नहीं दी गयी जिनका सबकुछ तबाह हो गया।
आरोपी साबित होने के बाद भी सलमान के स्टारडम की चर्चा
आज तक हिट एंड रन मामले में आरोपियों को मीडिया के सामने नहीं लाया गया। यहां तक कि सलमान खान को दोषी करार दिये जाने के बाद भी लोग सलमान के स्टारडम की चर्चा कर रहे हैं और उन्हे रियायत दिये जाने की बात कर रहे हैं।
मीडिया आज भी सलमान खान के परिवार के एक-एक सदस्य और उनके मित्रों के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचा रहा है। लेकिन अभी तक किसी को भी यह खबर नहीं है कि पीड़ित परिवार पर इस वक्त क्या गुजर रही होगी। आज भी लोग सलमान खान के आरोपी साबित होने के बाद भी उनके पक्ष में खबरें दिखा रहे हैं और पीड़ितों को दरकिनार कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications