कैलाश सत्‍यार्थी के घर चोरी, नोबेल पुरस्‍कार भी चुरा ले गए चोर

मंगलवार तड़के हुई नोबेल पुरस्‍कार विजेता कैलाश सत्‍यार्थी के घर पर चोरी। नोबेल पुरस्‍कार की प्रतिकृति समेत कई बहुमूल्‍य वस्‍तुएं चुरा ले गए चोर। ओरिजनल नोबेल पुरस्‍कार राष्‍ट्रपति भवन में है।

नई दिल्‍ली। मंगलवार तड़के नोबेल पुरस्‍कार विजेता कैलाश सत्‍यार्थी के घर पर चोरी की खबरें हैं। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्‍यार्थी के घर से चोर जहां कई कई बहुमूल्‍य सामान चुरा ले गए तो उनकी नोबेल पुरस्‍कार की प्रतिकृति भी चोर चुरा ले गए।

कैलाश-सत्‍यार्थी-के-घर-चोरी-नोबेल-पुरस्‍कार-भी-चोरी

वास्‍तविक राष्‍ट्रपति भवन में

प्रोटोकॉल के तहत वास्‍तविक नोबेल पुरस्‍कार राष्‍ट्रपति भवन में रखा जाता है। सत्‍यार्थी को वर्ष 2014 में मलाला युसूफजई के साथ शांति का नोबेल पुरस्‍कार दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक कुछ लोग साउथ दिल्‍ली के अलकनंदा इलाके में स्थित सत्‍यार्थी के घर में दाखिल हुए। सत्‍यार्थी इस समय अपने घर में नहीं हैं। वह इस समय लैटिन अमेरिका के बगोटा में नोबेल शांति पुरस्‍कार विजेताओं की एक वर्ल्‍ड समिट में हिस्‍सा लेने के लिए गए हुए हैं।

2004 में भी हुई थी ऐसी घटना

कालकाजी पुलिस स्‍टेशन में चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। फॉरेसिंक टीम को फिंगर प्रिंट्स और फुटप्रिंट्स के लिए बुलाया गया है। वर्ष 2004 में भी इस तरह की घटना हुई थी जब रबिंद्रनाथ टैगोर का नोबेल पुरस्‍कार चोरी हो गया था जो उन्‍हें वर्ष 1913 में साहित्‍य के लिए मिला था। सत्‍यार्थी देश के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो बच्‍चों के अधिकारों के लिए लड़ते हैं। सत्‍यार्थी बचपन बचाओ आंदोलन के फाउंडर हैं। यह एक एनजीओ है तो बच्‍चों के लिए काम करता है। यह संस्‍था बाल मजदूरी को हटाने और बाल मजदूरों को फिर से विस्‍थापित करने का काम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+