Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर ने पीएम मोदी पर दिए बयान का किया खंडन

Nobel Prize PM Narendra Modi: नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर असल तोजे ने उस बयान का खंडन किया है, जिसमें कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार हैं।

Nobel Prize PM Narendra

Nobel Prize For PM Narendra Modi: नोबेल पुरस्कार समिति के उप नेता (नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर) असल तोजे को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा करते हुए बताया है कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार" हैं। रिपोर्टों ने यह भी दावा किया गया था कि तोजे ने कहा कि भारत मोदी के नेतृत्व में समृद्ध और प्रभावशाली बन रहा है। हालांकि बाद में तोजे ने इन खबरों का खंडन कर दिया है।

नोबल और पीएम मोदी को लेकर अब न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तोजे ने कहा कि एक फर्जी न्यूज ट्वीट भेजा गया था और मुझे लगता है कि हमें इसे फर्जी समाचार के रूप में लेना चाहिए। यह नकली है। आइए इस पर चर्चा ना करें। मैं स्पष्ट रूप से इनकार करता हूं कि मैंने उस ट्वीट से मिलता-जुलता कुछ भी कहा।

अलस तोजे नॉर्वेजियन नोबेल समिति के उप नेता हैं। यह समिति नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के लिए निर्णय लेने वाली संस्था है। समिति वर्तमान में आधिकारिक दौरे पर भारत में हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले ऐसी खबर आई थी कि नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर असल तोजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार हैं। वह विश्व शांति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और विश्व-शांति व्यवस्था को पुनर्स्थापित करने की क्षमता भी रखते हैं। इतना ही यह भी दावा किया गया था कि असल तोजे ने कहा कि भारत का महाशक्ति बनना तय है। आपको बता दें कि इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 2-9 अक्टूबर को होगी। सभी घोषणाओं को nobelprize.org पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा छह अक्टूबर को की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+