Nobel Prize 2024: साइंटिस्ट विक्टर एम्ब्रोस, गैरी रुवकुन को नोबल पुरस्कार, माइक्रो RNA खोजकर किया कमाल
Nobel Prize Medicine 2024: चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कारों का ऐलान किया जा चुका है। इस बार चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए साइंटिस्ट एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों का ऐलान करते हुए नोबेल असेंबली ने एक बयान में कहा कि एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन की रिसर्च चिकित्सा क्षेत्र के लिए अहम है, इससे जीवों के विकास और कार्य करने के तरीके को समझने में और अधिक सहायता मिल रही है।
एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को नोबल प्राइज के उत्कृष्ट कार्य
इस साल विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार दिए जाएंगे। दोनों दिग्गज साइंटिस्ट्स ने माइक्रो RNA की खोज की थी। दोनों साइंटिस्ट्स ने अपनी रिसर्च में बताया कि विभिन्न प्रकार की कोशिकाएं कैसे बनती हैं। उन्होंने माइक्रोआरएनए, छोटे आरएनए अणुओं की खोज की जो जीन विनियमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी खोज ने जीन विनियमन में एक नई अवधारणा पेश की, जिसे अब मनुष्यों सहित बहुकोशिकीय जीवों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

कौन हैं विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन?
विक्टर एम्ब्रोस का जन्म 1953 में हनोवर, न्यू हैम्पशायर, अमेरिका में हुआ था। उन्होंने 1979 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से डॉक्ट्रेट (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 1985 तक उन्होंने पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ता के रूप में वहां काम करते रहे। वर्ष 1985 में ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में उन्होंने प्रिंसिपल इंवेस्टिगेटर के पद पर काम किया। इसके बाद 1992 से 2007 तक, उन्होंने डार्टमाउथ मेडिकल स्कूल में प्रोफेसर के रूप में भी कार्यरत रहे। वर्तमान में एम्ब्रोस वॉर्सेस्टर, एमए में मैसाचुसेट्स मेडिकल स्कूल विश्वविद्यालय में प्राकृतिक विज्ञान के सिल्वरमैन प्रोफेसर के पद पर हैं।
वहीं गैरी रुवकुन का जन्म 1952 में कैलिफोर्निया के बर्कले में हुआ। वर्ष 1982 में उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने 1982 से 1985 तक एमआईटी में पोस्टडॉक्टरल कार्य किया। 1985 में वे मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में प्रधान अन्वेषक बन गए। वर्तमान में मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में वे जेनेटिक्स के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications