Nobel Prize 2021: जानिए इस साल किस क्षेत्र में किस वैज्ञानिक को मिला है नोबेल सम्मान
2021 Nobel Prize: जानिए इस साल किस क्षेत्र में किस वैज्ञानिक को मिला है नोबेल सम्मान
नई

कैमिस्ट्री का नोबेल
रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार दो वैज्ञानिकों को नोबल दिया गया है। 2021 के नोबेल सम्मान से वैज्ञानिक बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को सम्मानित किया गया है। दोनों साइंटिस्ट को ये नोबेल अवॉर्ड एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के क्षेत्र में रिसर्च के लिए दिया गया है। आणविक निर्माण के लिए एक सटीक नए उपकरण ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है। इसका फार्मास्युटिकल अनुसंधान पर बहुत प्रभाव पड़ा है और जिसने रसायन विज्ञान को हरित बना दिया है।

फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार
साल 2021 के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। इसे पाने वाले स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसिक हैं। तीनों ने जटिल फिजिकल सिस्टम को समझने के लिए जरूरी अहम खोजें की थीं। इन्होंने धरती की जलवायु का फिजिकल मॉडल तैयार किया जिससे इसमें होने वाले बदलाव पर सटीकता से नजर रखी जा सकती है और ग्लोबल वॉर्मिंग का अनुमान लगाया जा सकता है।
Recommended Video

मेडिसिन के क्षेत्र का नोबेल
साल 2021 के लिए मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस साल यह प्रतिष्ठित सम्मान डेविड जूलियस और अर्डम पटापोटियन को मिला है। दोनों ने तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज की है।












Click it and Unblock the Notifications