Video: नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने क्यों कहा, मीडिया पर है पीएम मोदी की पूरी नजर
नई दिल्ली। साल 2019 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अभिजीत बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पीएम मोदी ने मीटिंग की शुरुआत में मजाक के साथ की और यह मजाक मीडिया से ही जुड़ा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने आधिकारिक निवास पर नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से मुलाकात की है। दोनों की यह पहली मुलाकात थी और अभिजीत की मानें तो पीएम ने उनसे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के बारे में कई बातें कीं।
Recommended Video

मीटिंग में पीएम ने किया मजाक
बनर्जी मीटिंग के बाद मीडिया से मुखातिब थे और उन्होंने मीडिया के ज्यादा सवालों का जवाब नहीं दिया। बनर्जी ने मीडिया को बताया, 'पीएम मोदी ने मीटिंग की शुरुआत एक मजाक के साथ की। उन्होंने मजाक किया कि किस तरह से मीडिया मुझे एंटी-मोदी जैसी बातों में फंसाने की कोशिश कर रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'वह टीवी देखते हैं और वह आप सभी लोगों को देखते हैं। वह जानते हैं कि आप क्या करने की कोशिश कर रहे हैं।' अभिजीत ने पीएम से मुलाकात के बाद कहा, प्रधानमंत्री काफी उदार थे कि उन्होंने मुझे अपना समय दिया और मुझे बताया कि वह भारत के बारे में किस तरह से सोचते हैं। यह वाकई में काफी खास था क्योंकि कोई भर सिवर्फ नीतियों के बारे में सुनता है लेकिन शायद ही कोई यह सुनना चाहता हो कि इसके पीछे का विचार क्या है।'
पीएम ने की बनर्जी की तारीफ
उन्होंने आगे कहा, 'उन्होंने मुझे बताया कि वह शासन को किस नजरिए से देखते हैं और क्योंकि जमीन पर कुछ लोगों को शासन को लेकर भरोसा कम है। इस वजह से कुछ लोग मानते हैं कि यह सरकार सिर्फ एलीट लोगों के नियंत्रण में हैं और प्रतिक्रिया देने वाली सरकार नहीं है।' बनर्जी के मुताबिक इस प्रक्रिया में पीएम ने उन्हें बहुत ही अच्छे से समझाया कि वह कैसे देश में अफसरशाही को बदलकर इसे और ज्यादा प्रतिक्रियात्मक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बनर्जी से मीटिंग के बाद पीएम मोदी भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। आपको बता दें कि साल 2019 के लिए जिन लोगों को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है उसमें अभिजीत की पत्नी एश्थर डुफेलो भी शामिल हैं। पीएम ने ट्वीट कर बनर्जी की तारीफों के पुल बांधे। पीएम के शब्दों मेंद्व 'नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी से मीटिंग बेहद अच्छी थी। मानवता के सशक्तीकरण के लिए उनका नजरिया एकदम स्पष्ट है। हमने कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। मैं उन्हें उनके भावी कार्यों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications