UGC की मंजूरी के बावजूद किसी यूनिवर्सिटी ने महात्मा गांधी चेयर स्‍थापित नहीं की: केंद्र सरकार

नई दिल्‍ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मंजूरी मिलने के बावजूद किसी भी विश्वविद्यालय ने महात्मा गांधी चेयर स्थापित नहीं किया है। आपको बता दें कि विश्वविद्यालय प्रणाली में शैक्षिक संसाधनों को समृद्ध करने के उद्देश्य से यूजीसी ने नोबेल पुरस्कार विजेताओं, प्रख्यात शख्सियतों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों के नाम पर विश्वविद्यालयों में चेयर स्थापित करने की योजना बनाई थी।

UGC की मंजूरी के बावजूद किसी यूनिवर्सिटी ने महात्मा गांधी चेयर स्‍थापित नहीं की: केंद्र सरकार

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, महात्मा गांधी चेयर यूजीसी के तहत मंजूर ऐसी चेयर है जिसके तहत अहिंसा, स्वतंत्रता संग्राम तथा राष्ट्रीय अखंडता जैसे क्षेत्र आते हैं। हालांकि किसी भी विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी चेयर स्थापित नहीं की गई है और न ही इस संबंध में यूजीसी के पास कोई प्रस्ताव आया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2017-18 में कुल 419 छात्रों ने अंडर ग्रेजुएट में गांधीवादी अध्ययन के लिए पंजीकरण कराया था। वहीं पीजी, एमफिल और पीएचडी के लिए क्रमश: 796, 51 और 78 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इस सत्र में 17 पीएचडी डिग्रियां प्रदान की गईं। वहीं, 2016-17 में 321 छात्रों ने ग्रेजुएशन में, 746 छात्रों ने पोस्टग्रेजुएशन में, 67 ने एमफिल में और 113 छात्रों ने पीएचडी में नामांकन कराया था। इसी सत्र में 38 छात्रों को इस विषय पर पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+