सार्क सम्‍मेलन में भारत नहीं करेगा पाक से कोई भी बात

नई दिल्‍ली। 26 और 27 नवंबर को नेपाल की राजधानी काठमांडू में 18वें दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) सम्‍मेलन का आयोजन होगा। भारत और पा‍किस्‍तान के प्रधानमंत्री भी इस सम्‍मेलन में शिरकत करेंगे।

Nawaz Sharif-Narendra-Modi-SAARC

सम्‍मेलन से पहले जो खबरें आ रही हैं उससे अब इस बात की संभावना अब कम ही नजर आ रही है कि सम्‍मेलन में भारत और पाकिस्‍तान के बीच किसी भी तरह की कोई द्विपक्षीय बातचीत होगी।

अभी तक दोनों ही देशों की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों की मानें तो पाक की ओर से लगातार सीमा के उस पार से जारी फायरिंग के बाद भारत पाक से किसी भी तरह की बातचीत के पक्ष में नहीं है।

फायरिंग से नाराज भारत, पाक को कड़ा संदेश देने के मकसद से सार्क सम्‍मेलन के दौरान द्विपक्षीय वार्ता से किनारा करने का पक्षधर है।

उम्‍मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक ही मंच पर मौजूद रहेंगे लेकिन उनके बीच किसी भी तरह की कोई बातचीत होगी, इस बात की संभावना कम ही है।

सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के बाद यह दूसरा मौका होगा जब नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ एक ही मंच से अपनी बात दुनिया के सामने रखेंगे। लेकिन इस बार भी उन दोनों के बीच मुलाकात होगी, इस पर सवालिया निशान बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+