रिया ने पूछताछ में लिया सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह का नाम, NCB बोला- अभी नहीं भेजा समन

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ में कुछ अन्य बॉलीवुड हस्तियों के नाम सामने आए हैं। इसमें एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और डिजायनर सिमोन खंबाटा के नाम शामिल हैं। इस संबध में आज दिन मीडिया में खबर चलती रही कि, एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह को एनसीबी समन जारी कर सकता है। अब इस पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बयान सामने आया है।

सारा अली खान को समन भेज सकती है एनसीबी

सारा अली खान को समन भेज सकती है एनसीबी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बताया कि, जांच के दौरान सारा अली खान, सिमोन खंबाटा और रकुल प्रीत सिंह के नाम सामने आए हैं। इन लोगों को अब तक कोई समन जारी नहीं किया गया। टाइम्‍स नाऊ की लेटेस्‍ट रिपोर्ट्स की मानें तो एजेंसी अब दोनों एक्‍ट्रेसेस और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा को मंगलवार को समन भेजेगी। माना जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। उम्‍मीद है कि तीनों गुरुवार तक इन्‍वेस्टिगेशन को जॉइन करेंगी।

कई कलाकारों के नाम सामने आए: रिपोर्ट्स

कई कलाकारों के नाम सामने आए: रिपोर्ट्स

टाइम्स नाउ के मुताबिक, रिया का आरोप है कि ये तीनों सुशांत सिंह के साथ ड्रग लिया करते थे। सूत्रों का कहना है कि इनके अलावा बॉलीवुड के करीब 25 कलाकार एनसीबी के रडार पर हैं। एनसीबी गुरुवार या शुक्रवार को सारा, रकुल प्रीत और खंबाटा से एक साथ बिठाकर पूछताछ कर सकता है। इस बीच एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के दोस्त सुरदीप मेहरोत्रा के आवास पर भी छापा मारा। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी सुरदीप से पूछताछ करने के लिए उसे मुंबई स्थित अपने दफ्तर ला सकती है। सुरदीप का नाम ड्रग मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है।

अब तक इस मामले में 6 लोग गिरफ्तार

अब तक इस मामले में 6 लोग गिरफ्तार

बता दें, इससे पहले रिया चक्रवर्ती को पिछले हफ्ते एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। मुंबई की स्‍पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने रिया को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। सुशांत की गर्लफ्रेंड मुंबई की भायखुला जेल में बंद हैं। रिया का भाई शौविक भी न्यायिक हिरासत में है। नसीबी ने गत 26 अगस्त को सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया, उसके भाई शौविक, गौरव आर्या, जया साहा और श्रूति मोदी के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में जांच एजेंसी ने गत रविवार को छह और लोगों को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+