No Smoking Day: आज से शुरू करें धूम्रपान को छोड़ने की शुरुआत, कैंसर और हार्ट अटैक से रहेंगे सुरक्षित
नई दिल्ली। हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को 'No Smoking Day' के रूप में मनाया जाता है। नो स्मोकिंग डे को मनाने की शुरुआत साल 1984 में हुई थी। इस दिन धूम्रपान करने के नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। इस दिन, कई संगठन और समूह उन लोगों के प्रयासों को सेलिब्रेट करते हैं, जिन्होंने धूम्रपान की लत छोड़ने की कोशिश की है कर रहे हैं। आपको बता दें कि सिगरेट या फिर बीड़ी सिर्फ उस व्यक्ति को ही नुकसान नहीं करती जो इसे पीता है बल्कि उसके धुंए के संपर्क में भी आने वाले इंसान को बहुत ज्यादा नुकसान होता है।
Recommended Video

कैंसर और हार्ट अटैक की बढ़ती है संभावना
डॉक्टर्स भी यही बताते हैं कि सिगरेट पीने वाला इंसान अपने साथ-साथ दूसरों की सेहत के साथ भी खिलवाड़ करता है। सिगरेट पीने से कैंसर और हार्टअटैक जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैंष ऐसे में नो स्मोकिंग डे पर आप भी सिगरेट से दूर होने की कोशिश करें।
स्मोकिंग छोड़ना नहीं है आसान
वैसे आपको बता दें कि धूम्रपान छोड़ना इतना आसान नहीं है। इसकी अगर लत लग जाती है तो इसे छोड़ पाना काफी मुश्किल है, लेकिन फिर भी कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं, जिनके जरिए धूम्रपान को छोड़ा जा सकता है। इन उपायों के जरिए छोड़ सकते हैं स्मोकिंग
- धूम्रपान से संबंधित सभी चीजों को त्याग दें, जैसे लाइटर, ऐश ट्रे आदि।
- वीडियो देखें या पॉडकास्ट सुनें जो धूम्रपान के बुरे प्रभावों का वर्णन करते हैं।
- इसके अलावा दिनभर में ढेर सारा पानी पिएं। दरअसल पानी शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में बहुत लाभकारी होता है। पानी से स्मोकिंग की आदत भी धीरे-धीरे छूटने लगती है।
- -जब भी स्मोकिंग का मन करे तो आप मुलेठी की दातून लेकर उसे चबा सकते हैं. ऐसा करने से स्मोकिंग की इच्छा कम हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications