आज से रेलवे ने बदला ये नियम, दिवाली-छठ पर घर जा रहे हैं जरूर पढ़ें
Recommended Video

नई दिल्ली। अगर आप दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हैं। रेल से सफर करने वालों के लिए ये खबर जरूरी हैं। दरअसल रेलवे ने आज से अपने नियम में बदलाव किया है,जिसके बारे में आपको जानकारी होना बेहद अहम है। रेलवे के इस नियम का सबसे पहले पालन दक्षिण- पूर्व रेलवे ने किया है। नए नियम 16 अक्टूबर से लागू हो गए हैं। नए नियम के तहत रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट न चलाने का फैसला किया है। जी हां अब दक्षिण पूर्व रेलवे की ट्रेनों में आरक्षण चार्ट नहीं लगेंगे।

आज से बदला नियम
रेलवे के नए नियम को मानते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 16 अक्टूबर से एक्सप्रेस और मेल ट्रेन के कोच पर आरक्षण चार्ट नहीं चिपकाने का फैसला किया है। इस निर्णय का सबसे पहले पालन दक्षिण- पूर्व रेलवे ने किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रवक्ता संजय घोष ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 16 अक्टूबर से कोचों पर आरक्षण चार्ट नहीं चिपकाए जाएंगे।

नहीं लगेंगे रिजर्वेशन चार्ट
रेलवे के इस नए नियम का पालन करते हुए सबसे पहले हावड़ा स्टेशन पर रिजर्वेशन चार्ट नहीं लगाने फैसला किया गया और आज से इसे बंद कर दिया गया है। दरअसल आरक्षण चार्ट की वजह से कोच की दीवार गंदी हो जाती थी, इसलिए कोच को बाहर से साफ रखने के लिए ये फैसला किया गया है। वहीं कागज की बचत को बढ़ावा देने के लिए भी रेलवे ने ये फैसला किया है।

मोबाइल नंबर पर मिल जाती है जानकारी
दरअसल रेलवे का कहना है कि कंफर्म टिकट पर कोच और बर्थ की जानकारी पहले से मौजूद रहती है। जबकि प्रतीक्षा और रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन यानी आरएसी टिकट के कंफर्म होने पर चार्ट बनने के समय यात्री को एसएमएस के जरिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश भेजकर कोच और बर्थ की जानकारी दे दी जाती है । ऐसे में कोच के बाहर चार्ज लगाने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। इसलिए रेलवे ने इसे खत्म करने कै फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications