'न्यायपालिका पर सरकार का कोई दबाव नहीं, चुनाव आयोग का फैसला इसका उदाहरण', बोले CJI चंद्रचूड़
सीजीआई ने कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले में आया फैसला इसका सबूत है कि न्यायपालिका पर कोई दबाव नहीं है।

CJI DY Chandrachud: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को स्पष्ट कहा कि न्यायपालिका पर सरकार का कोई दबाव नहीं है। इंडिया टुडे के कार्यक्रम में सवाल पूछे जाने पर चीफ जस्टिस ने कहा कि न्यायपालिका पर सरकार कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने 23 वर्षों तक जज के रूप में काम किया है। हमने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में, उच्च न्यायालय के CJI और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में और अब सीजेआई के रूप में काम किया है। अब तक किसी ने भी मुझे किसी मामले का फैसला करने के लिए नहीं कहा है।
Recommended Video

CJI चंद्रचूड़ ने साफ कहा कि कार्यपालिका का न्यायपालिका पर बिल्कुल भी दबाव नहीं है। सीजेआई ने कहा कि चुनाव आयोग का फैसला एक अहम फैसला है। कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के मामले में आया फैसला इस बात का सबूत है कि न्यायपालिका पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका का काम पूरी तरह से अलग है। ये हम पर दबाव नहीं डाल रहा है।
सीजेआई ने कहा कि हम एक ऐसे युग में रह रहे हैं, जहां सोशल मीडिया के कारण लोगों को सार्वजनिक संस्थानों के प्रति अविश्वास हो गया है। कहा कि पिछले 70 वर्षों में कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका ने एक दूसरे पर दबाव डाले बिना अलग-अलग काम किया है।
यह भी पढ़ें- ट्रोलिंग और फेक न्यूज पर CJI चंद्रचूड़ ने जताई चिंता, कहा- लोगों में थोड़े धैर्य और सहनशीलता की कमी












Click it and Unblock the Notifications