Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ट्रोलिंग और फेक न्यूज पर CJI चंद्रचूड़ ने जताई चिंता, कहा- लोगों में थोड़े धैर्य और सहनशीलता की कमी

अमेरिकन बार एसोसिएशनइंडिया कॉन्फ्रेंस 2023 में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज जिस रफ्तार से फैलती है, उसके चलते सच्चाई विक्टिम बन गई है।

CJI DY Chandrachud

CJI DY Chandrachud: मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग, टेक्नोलॉजी, न्यायपालिका, महिला जज और झूठी खबरों जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस अमेरिकन बार एसोसिएशन इंडिया कॉन्फ्रेंस 2023 के उद्घाटन सत्र के दौरान बोल रहे थे, जहां उन्होंने कहा कि हम सोशल मीडिया के दौर में जी रहे हैं। जहां आपको कोई भी ट्रोल करना शुरू कर देता है।

'लोगों में थोड़ा धैर्य और सहनशीलता की कमी'

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जब संविधान बनाया गया था, तब कोई इंटरनेट नहीं था, कोई सोशल मीडिया नहीं था, लेकिन इन दिनों किसी को अपने ट्रोल किए जाने का खतरा है और जज भी इससे अछूते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि संविधान बनाने वालों को संभवत यह पता नहीं था कि मानवता किस दिशा में विकसित होगी। चीफ जस्टिस ने कहा कि आजकल लोगों में थोड़ा धैर्य और सहनशीलता की कमी है और वे उन दृष्टिकोणों को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं, जो उनके अपने से अलग हैं।

सच्चाई अब विक्टिम-CJI

नई दिल्ली में अमेरिकन बार एसोसिएशन इंडिया कॉन्फ्रेंस 2023 में लॉ इन द ऐज ऑफ ग्लोकलाइजेशन: कंवर्जेंस ऑफ इंडिया एंड द वेस्ट सेमिनार में बोलते हुए CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया के युग में फेक न्यूज बहुत तेज रफ्तार से फैलती है। इसकी वजह से सच्चाई अब विक्टिम बन गई है। उन्होंने कहा कि झूठी खबरों के युग में सच्चाई का शिकार हो गया है।

वहीं उन्होंने देश में अधिक महिला न्यायाधीशों की मांग पर भी बात की। उन्होंने कहा कि समावेश और विविधता के मामले में आज हमारे संस्थान की स्थिति दो दशक पहले पेशे की स्थिति को दर्शाती है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जिला न्यायपालिका में हालिया भर्ती के रिकॉर्ड के अनुसार कई राज्यों में 50 प्रतिशत से अधिक महिला न्यायाधीश हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+