पैलेस ऑन व्हील्स को नहीं मिले यात्री, पहली बार ट्रिप हुई कैंसिल
जयपुर। वर्ष 1982 से राजस्थान और देश के पर्यटन उद्योग के लिए शान बनी हुई है। लेकिन इस बार इसके साथ एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया है जो इसकी शान के खिलाफ है। पहली बार देश की सबसे महंगी और लग्जरी ट्रेन को एक भी पैसेंजर नहीं मिला है।

पैसेंजर न मिलने की वजह से इस ट्रेन की 30 मार्च से शुरू होने वाली ट्रिप कैंसिल कर दी गई है। इस ट्रेन की ट्रिप सितंबर से अप्रैल के बीच शुरू होती है।
पैलस ऑन व्हील्स राजस्थान टूरिज्म और इंडियन रेलवे की पाटर्नरशिप के तहत चलाई जाती थी। इस ट्रेन का जो भी किराया आता था उसमें 56 प्रतिशत रेलवे का और 44 प्रतिशत राजस्थान टूरिज्म को जाता है।
इस वर्ष से इस ट्रेन के लिए इंडियन रेलवे 65 लाख रुपए पर टूर के हिसाब से मांगे है। आपको बता दें कि इस ट्रेन के किराए में हर वर्ष दस प्रतिशत के इजाफे का नियम भी है। यह नियम उस समय भी लागू होगा जब इसको यात्री नहीं मिलेंगे।
ट्रेन मे यात्री काफी कम होते है, ऐसे में प्रतियात्री यह भार बहुत ज्यादा पडता है।
इस ट्रेन को चलाने के लिए कम से कम 25 यात्रियों की जरूरत है। इस वर्ष होली में ट्रेन के लिए सिर्फ 10 यात्रियों ने ही अपना रिजर्वेशन कराया था। ऐसे में इसकी ट्रिप को कैंसिल करना पड़ गया।












Click it and Unblock the Notifications