आलोचकों को तेजस्वी का जवाब..कहा किताब की पहचान कवर से नहीं होती

पटना। बिहार के नये-नये डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आते ही अपना रूख बता दिया है कि वो लोगों को करारा जवाब देने वालों में से हैं।

इसलिए उन्होंने अपने उन आलोचकों को ट्वीट के जरिए जवाब दिया जो कि उनकी शैक्षिक योग्यता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किताब की पहचान कवर से नहीं होती।

आपको बता दें कि 26 साल के तेजस्वी यादव ने पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ा और पहली बार में ही जीतकर वो महागठबंधन की सरकार के डिप्टी सीएम बना दिये गये। इन सबके अलावा तेजस्वी को पथ निर्माण, भवन निर्माण और पिछड़ा-अतिपिछड़ा कल्‍याण मंत्रालय भी दिया गया है। इस फैसले की सोशल मीडिया पर नीतीश सरकार की काफी आलोचना हो रही है क्योंकि तेजस्वी यादव नौंवी फेल हैं।

लोग तरह-तरह से तेजस्वी पर तंज कस रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं, जिनके लिए तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+