एम्स के डायरेक्टर ने कहा.. ब्रेड आराम से खायें. ना घबराये क्यों?
नई दिल्ली। जब से खबर आयी है कि ब्रेड खाने से कैंसर हो सकता है तब से ही ब्रेड का सेवन करने वाले लोग घबराये हुए हैं। जिनके लिए मलहम का काम करने आया है एम्स के डायरेक्टर एम सी मिश्रा का ये बयान।
सावधान: ब्रेड खाने से हो सकता है कैंसर, सीएसई सर्वे में खुलासा
उन्होंने कहा कि ब्रेड खाने वाले लोग घबराये ना और जो लोग इसे खाते हैं वो इस खा सकते हैं क्योंकि इससे खतरा उन लोगों को ज्यादा है जो केवल ब्रेड ही खाते हैं। मुझे नहीं लगता कि ब्रेड का एक पूरा पैकेट लोग खा सकते हैं एक साथ। आम तौर पर लोग नाश्ते में ब्रेड की एक-दो स्लाइस खाते हैं और जो ऐसा करते हैं उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।
बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज़ के हैं शौकीन तो पढ़ें ये खबर
अति हर चीज की बुरी होती है इसलिए ब्रेड को बहुतायत में सेवन करने वालों को थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। किसी भी चीज की अल्प मात्रा सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाती है लेकिन जो लोग अति कर देते हैं उनके लिए यह हानिकारक हो सकता है। मालूम हो कि सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉरमेंट (सीएसई) की नई स्टडी में कहा गया है कि ब्रेड खाने से इंसान को कैंसर हो सकता है।
खुद को दीजिये थोड़ा वक्त क्योंकि जान है तो जहान है
क्योंकि भारतीय कंपनियों द्वारा बनाए जाने वाले अधिकतर ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट और पोटेशियम आयोडेट रसायन मिले होते हैं, जिनसे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। इसलिए कई देशों में ब्रेड में इन रसायनों के मिलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications