मोदी के सामने असहाय है कांग्रेस: अमित शाह

Amit Shah
नई दिल्‍ली। भाजपा नेता और लोकसभा चुनाव के लिए उत्‍तर प्रदेश के इंचार्ज नियुक्‍त किये गये अमित शाह ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा है कि इस समय नरेंद्र मोदी को देश की जनता का समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस के पास मोदी का कोई राजनीतिक जवाब नहीं है, अत: कांग्रेस मोदी को बदनाम करने की साजिश रच रही है। शाह ने कई मुद्दों पर अपनी राय व्‍यक्‍त की और उम्‍मीद जताई कि पार्टी 2014 के चुनाव में यूपी में अन्‍य पार्टियों का सूपड़ा साफ कर देगी।

इशरत जहां इनकाउंटर केस

शाह का कहना है कि इस केस में मोदी का नाम जोड़कर उन्‍हें बदनाम करने की कोशिश कांग्रेस कर रही है। जिससे कि मोदी को किसी केस में फंसाया जा सके, क्‍योंकि मोदी को आगे बढ़ने से रोंकने के लिए कांग्रेस के पास कोई विकल्‍प नहीं है, वहीं देश की जनता का रूख भी मोदी के पक्ष में हैं, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।

राम मंदिर मुद्दा

अमित शाह ने कहा कि हमारे लिए राम मंदिर कोई चुनावी एजेंडा नहीं है, जब मैं अयोध्‍या गया था तो मैंने अपनी राय दी थी। इस मामले में पार्टी का कुछ भी नहीं कहना है।

यूपी में भाजपा को मिलेगा बहुमत

अमित शाह ने कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्‍तर प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलेगा। लोग यूपीए की योजनाओं से तंग आ चुके हैं और अब इस सरकार से छुटकारा चाहते हैं। वहीं उत्‍तर प्रदेश की वर्तमान सरकार सिर्फ तुष्‍टीकरण की नीति अपना रही है। उन्‍होने सवाल पूछा कि आखिर मुजफ्फरनगर दंगो में सरकार ने 50 लोगों के मारे जाने के बावजूद तुरंत एक्‍शन क्‍यों नहीं लिया।

मोदी को पिछड़ी जाति के नेता के तौर

शाह का कहना है कि भाजपा मोदी को पिछड़े जाति के नेता के तौर पर पेश नहीं कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+