क्या कम होगा COVISHIELD वैक्सीन की दो खुराकों के बीच अंतराल? सरकार बोली- हड़बड़ी की जरूरत नहीं
नई दिल्ली, 12 जून। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लड़ाई के बीच अब देश में वैक्सीन को लेकर अब एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। करोड़ों लोगों को लगाई जा चुकी कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों खुराक के बीच अंतर के परिणाम को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि खुराक के बीच ज्यादा अंतराल होने से लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि अब इसे लेकर भारत सरकार की तरफ से स्पष्टीकरण सामने आया है।

Recommended Video
केंद्र सरकार का कहना है कि कोविशील्ड वैक्सीन की डोज के बीच समय अंतराल को कम करने के लिए हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है। ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि कोरोना के नए स्ट्रेन से बचाव के लिए COVISHIELD की 2 खुराक के बीच के अंतर को कम करना बेहतर होगा। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल आश्वासन दिया है कि खुराक के बीच गैप में तत्काल परिवर्तन की आवश्यकता पर घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
There have been reports that it would be better to shorten the gap b/w 2 doses of COVISHIELD, in light of variants in circulation. Dr VK Paul, Member (Health), NITI Aayog has assured that there is no need for panic on need for an immediate change in dosage interval: Govt of India
— ANI (@ANI) June 11, 2021
यह भी पढ़ें: अमेरिकी चिकित्सा सलाहकार का दावा- वैक्सीन की डोज में ज्यादा गैप, दे सकते है कोरोना के नए स्ट्रेन को न्योता
डॉ वी के पॉल का कहना है कि हमें उचित वैज्ञानिक प्रक्रिया को अपनाने की जरूरत है और एनटीएजीआई द्वारा लिए गए निर्णय का सम्मान करना चाहिए। कोविशील्ड वैक्सीन खुराक गैप रिडक्शन के लिए हमारे देश के परिदृश्य के संदर्भ में उचित वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता है। इस तरह की चिंताओं पर संतुलित रुख की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि वैक्सीन के खुराक के बीच समय अंतराल को कम करने के लिए हड़बड़ी करने की जरूरत नहीं, यह फैसला बहुत सावधानी से लिये जाने चाहिए। डॉ वी के पॉल ने यह भी बताया कि देश में अब तक 24.61 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications