जेल में होने के बावजूद भी हर साल करोड़ों में बढ़ रही है आसाराम बापू की सपंत्ति
नयी दिल्ली। खुद को भगवान बताने वाले संत और कथावाचक आसारापू सालों से जेल में है, लेकिन जेल में होने के बावजूद भी उनकी संपत्ति में करोड़ों की इजाफा हर साल हो रहा है। नाबालिग से रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम के जेल में होने के बाद भी उसकी कमाई करोड़ों की है।

ये खुलासा हुआ है आयकर इनवेस्टिगेशन विंग की जांच में। इस जांच में पाया गया है कि हर साल आसाराम की संपत्ति में करोड़ों की बढ़ोतरी हो रही है। आसाराम के आश्रम में भक्तों से नकद दान कराया गया और लुधियानी और उनसे जुड़े अन्य कारोबारियों ने दान राशि का उपयोग अपने व्यापार में किया।
हलांकि आश्रम ने इस राशि को कहीं किसी रिकॉर्ड में भी नहीं दिखाया है। इस मामले की जांच के लिए अब इनकम टैक्स विभाग इंदौर पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि हर साल करीब 300 करोड़ रुपए तो ब्याज से ही कमाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications