तेज प्रताप और तेजस्‍वी के लिए बहू ढूंढ रही हैं राबड़ी देवी, जानिए क्‍या है उनकी पसंद

राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें 'संस्कारी लड़की' चाहिए जिसे वो बहू बना सकें। तेज प्रताप के लिए वह खास तौर पर संस्कारी लड़की चाहती हैं क्योंकि उनके मुताबिक वह बहुत धार्मिक हैं।

पटना। बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री और राष्‍ट्रीय जनता दल चीफ लालू प्रसाद यादव की धर्म पत्‍नी राबड़ी देवी इन दिनों अपने दोनों बेटों के लिए बहू की तलाश कर रही हैं। हर मां की तरह राबड़ी देवी की भी कुछ इच्‍छाएं हैं कि उनकी बहू ऐसी हो, उनकी बहू ऐसी हो। तो आईए आपको बताते हैं कि राबड़ी देवी किस तरह की लड़की को अपनी बहू बनानी चाहती हैं। लालू प्रसाद यादव के 70वें जन्‍मदिन पर राबड़ी देवी ने कहा कि वह अपने बेटों के लिए सिनेमा और मॉल जाने वाली लड़की को बहू के रूप में पसंद नहीं करेंगी।

तेज प्रताप और तेजस्‍वी के लिए बहू ढूंढ रही हैं राबड़ी देवी, जानिए क्‍या है उनकी पसंद

आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि लालू यादव और राबड़ी देवी के बेटे तेज प्रताप और तेजश्वी प्रसाद यादव बिहार सरकार में मंत्री हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें 'संस्कारी लड़की' चाहिए जिसे वो बहू बना सकें। तेज प्रताप के लिए वह खास तौर पर संस्कारी लड़की चाहती हैं क्योंकि उनके मुताबिक वह बहुत धार्मिक हैं। राबड़ी देवी से जब पूछा गया कि अपने बेटों के लिए वह कैसी बहू चाहती हैं तो उन्होंने कहा, 'सिनेमा हॉल और मॉल जाने वाली लड़की नहीं चाहिए।

घर चलाने वाली, बड़े बुजुर्गों का आदर करने वाली, जैसे कि हम हैं वैसी लड़की चाहिए।' आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने रविवार (11 जून) को अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर लालू ने कहा कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले गैर-भाजपा दलों को एकजुट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+