हरियाणा सरकार ने बताया-प्रदेश में कब से होगी शराब की बिक्री
नई दिल्ली। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में शराब की बिक्री को लेकर जानकारी दी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में 3 मई तक शराब की बिक्री पर पूरी तरह के रोक है. इस दौरान अगर कोई भी शराब की बिक्री करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद ही हरियाणा में शराब की बिक्री होगी। राज्य सरकार का शराब की ब्रिकी की अनुमति को लेकर राज्य सरकार कोई विचार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र के निर्देश के मुताबिक ही फैसला लिया जाएगा। वहीं राज्य में गेहूं की खरीद पर उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। गेहूं की खरीद अगले महीने तक होगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में अभी 10 दिन का वक्त बचा है। लोगों को लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करना चाहिए। अगर इसे गंभीरता से लिया गया तो हरियाणा इस बीमारी पर जल्द ही जीत हासिल कर लेगा।
उन्होंने कहा कि अब तक हरियाणा के सात जिले कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और कोई भी मरीज गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद हमारे सबसे बड़ी चुनौती आर्थिक और सामाजिक है। इससे निपटने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। अर्थव्यवस्था पर कोरोना के कारण पड़े असर को कम करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। वहीं यूपी में भी शराब के शौकीनों को अभी ओर इंतजार करना होगा। राज्य में शराब की दुकानें 3 मई तक बंद रहेंगी। मई के बाद केन्द्र सरकार की ओर से लॉकडाउन के संबंध में दिशा-निर्देश मिलने पर ही खोले जाएंगे। केंद्र की गाइडलाइन में जो निर्देश होंगे उन्हीं के मुताबिक निर्णय किया जाएगा।
Liquor shops to not open till 3rd May in Haryana, strict action to be taken against smugglers: Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala (file pic) pic.twitter.com/wQWMrH60Sj
— ANI (@ANI) April 22, 2020












Click it and Unblock the Notifications