राहुल गांधी ने फिर कसा तंज, कहा-'ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान'

No Jawan No Kisan, For Modi government 3-4 industrialist friends only God: Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी और उनकी सरकार पर ट्विटर के जरिए धावा बोलते आ रहे हैं। उनका ताजा ट्वीट भी इसी और इशारा करता है, उन्होंने अपने आज के ट्वीट में बजट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि 'बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती, ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान!'

मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान: राहुल गांधी

Recommended Video

    Rahul Gandhi का सरकार पर निशाना,बोले- Modi Government के लिए ये 4 मित्र ही भगवान | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने अपने ट्वीट में पीएम मोदी का बिना नाम लिए तंज कसा था और उनकी तुलना तानशाहों से की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि आखिर क्यों बहुत सारे तानाशाहों के नाम ' M' से शुरू होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ प्रमुख तानाशाहों के नाम भी लिखे थे, जो निम्नलिखित हैं...

    • मार्कोस (Marcos)
    • मुसोलिनी (Mussolini)
    • मिलोसेवी (Milošević)
    • मुबारक (Mubarak)
    • मोबुतु (Mobutu)
    • मुशर्रफ (Musharraf)
    • माईकोम्बरो (Micombero)
    मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान: राहुल गांधी

    जिस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो भूल गए कि मोतीलाल नेहरू का नाम भी M से शुरू होता है। वैसे बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब बजट को लेकर राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने इससे पहले कहा था कि चीन ने भारत भूमि पर कब्जा कर लिया और हमारे सैनिकों को शहीद कर दिया। PM फोटो के लिए उनके साथ दिवाली मनाते हैं। उन्होंने जवानों के लिए रक्षा बजट क्यों नहीं बढ़ाया?। भारत के रक्षकों के साथ विश्वासघात हुआ है। यही नहीं उन्होंने इस बजट को मोदी के 'मित्र' केंद्रित बजट बताया था।

    देश एक बार फिर चंपारन जैसी त्रासदी झेलने को विवश है

    इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि मोदी सरकार की उदासीनता और अहंकार ने 60 से अधिक किसानों की जान ले ली। किसानों के आंसू पोंछने के बजाय यह सरकार उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है, इस तरह की क्रूरता सांगगांठ वाले पूंजीपतियों के हितों को बढ़ावा देने के लिए है। देश एक बार फिर चंपारन जैसी त्रासदी झेलने जा रहा है। तब अंग्रेज कंपनी बहादुर था, अब मोदी-मित्र कंपनी बहादुर हैं। लेकिन आंदोलन का हर एक किसान-मजदूर सत्याग्रही है जो अपना अधिकार लेकर ही रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+