'आप' का रिपोर्ट कार्ड, केजरीवाल ने कहा मैं 1st डिविजन से हुआ पास

अपनी सरकार की तारिफ करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक महीने में सरकार ने जितना काम किया है उतना कोई नही कर सका है। विनोद कुमार बिन्नी के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में एक महीने के भीतर उनकी सरकार ने दिल्ली में जितना काम कर दिया है उतना काम किसी और सरकार ने अब तक नहीं किया है। अपनी रिपोर्ट कार्ड में केजरीवाल ने खुद को फस्ट डिवीजन से पास बताया और कहै कि उनकी सरकार राजनीति करना नहीं जानती।
दरअसल पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद विनोद बिन्नी ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता को गुमराह कर रही हैं। बिन्नी ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप की सरकार अपने वायदों से बचना चाहती है। केजरीवाल पर हमलावर रुख अपनाते हुए बिन्नी ने कहा कि वो सरकार को गिराना चाहते हैं ताकि अपने किए वादों से बच सकें।












Click it and Unblock the Notifications