ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने ली कसम: जबतक शिवराज सरकार को उखाड़ नहीं फेकता तबतक नहीं पहनूंगा माला

Recommended Video

    Jyotiraditya Scindia ने खाई Shivraj Singh Chauhan को जड़ से उखाड़ने की कसम । वनइंडिया हिंदी

    भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और युवा कांग्रेस सांसद ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने मध्‍य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्‍व वाली सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्‍प लिया है। उन्‍होंने कहा कि जबतक वे शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल नहीं हो जाते हैं तबतक फूलों की माला नहीं पहनेंगे। अशोकनगर के मुंगावली में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के सिलसिले में तीन दिन के दौरे पर आए सिंधिया ने कई जनसभाएं की और कार्यकर्ताओं से मिले। मंगलवार को चौरई में कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'वर्तमान में राज्य में ऐसी सरकार है, जिसने किसानों को अपना हक मांगने पर गोली मारी, जब तक ऐसी सरकार को हम उखाड़ नहीं फेकेंगे, तब तक फूलों की माला नहीं पहनूंगा।'

    ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने ली कसम: जबतक शिवराज सरकार को उखाड़ नहीं फेकता तबतक नहीं पहनूंगा माला

    सिंधिया ने आगे कहा कि वह महात्मा गांधी के सिद्धांतों को आत्मसात करने वाले राजनीतिक दल कांग्रेस से नाता रखते हैं। लिहाजा, सूत की माला पहनेंगे। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार किसान, गरीब, मजदूर और नौजवानों पर जुल्म कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी होने और गुजरात व हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह बयान सामने आया है।

    आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मप्र के चुनिंदा नेताओं को प्रचार के लिए बुलाया था, जिनमें से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुजरात के प्रदेश प्रभारी सचिव जीतू पटवारी के पहुंचने का फायदा कांग्रेस प्रत्याशियों को हुआ। मगर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सूरत जिले की जिन तीन सीटों पर पहुंचे वहां पार्टी प्रत्याशी को विशेष लाभ नहीं हो सका।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+