भाजपा सरकार ने पहले गांधी जयंती को किया छुट्टी से बाहर, फिर मानी गलती

नयी दिल्ली। गोवा की भाजपा सरकार ने 2 अक्टूबर को मनाए जाने वाले गांधी जयंती को सरकारी छुट्टी से बाहर कर दिया। ऐसा किए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस ने इसे राष्ट्रपिता के अपमान से जोड़ दिया तो गोवा सरकार को भी अपनी गलती का अहसास हुआ और फौरन ही उन्होंने प्रिंटिंग की गलती बता दी।

mahatama gandhi

गोवा सरकार ने कहा राजपत्रित अवकाश सूची में प्रिटिंग की गलती के कारण गांधी जयंती की छुट्टी छूट गई है। आपको बता दें कि गोवा सरकार द्वारा साल 2015 के लिए जारी राजपत्रित में 2 अक्टूबर को छुट्टी घोषित नहीं की गई थी, जिसके बाद ये विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस ने साफ कर दिया कि गांधी जी राष्ट्रपिता हैं और देश भर में इस दिन उनका जन्मदिन मनाया जाता है। ये सरकारी छुट्टी है और इसे गोवा सरकार को भी मानना होगा।

वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गादास कामत ने कहा कि राष्ट्रपिता की जयंती को सूची से हटा दिया गया है।ये भाजपा सरकार के छिपे हुए अजेंडे को दर्शाता है। ये भाजपा सरकार भविष्य में कहीं नाथूराम गोडसे के जन्मदिन को छुट्टियों की सूची में न शामिल कर ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+