प्राइवेट स्कूलों ने मनमाने ढंग से बढ़ाई फीस, केजरीवाल सरकार ने मान्यता रद्द करने का थमाया नोटिस
नई दिल्ली: प्राइवेट स्कूलों के प्रति दिल्ली की केजरीवाल सरकार सख्त रही है और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सरकार ने कड़े कदम भी उठाये हैं। वहीं अब राजधानी में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली के मामले में काफी बढ़ है और इसकी कई शिकायतें सरकार को मिल रही हैं। इन शिकायतों के बाद दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस वसूलने के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है।

दिल्ली सरकार ने मनमाने ढंग से फीस वसूलने के मामले में दो स्कूलों को मान्यता रद्द किये जाने का नोटिस भेजा है। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि अगर फीस वृद्धि के निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
बता दें कि जनता संवाद के दौरान कुछ अभिभावकों ने सीएम केजरीवाल से इस मामले में शिकायत की थी। इसके बाद मौजपुर के विक्टर पब्लिक स्कूल को दिल्ली सरकार ने मान्यता रद्द करने का नोटिस भेज दिया। स्कूल पर EWS के बच्चों को फ्री में किताबें और यूनिफॉर्म न देने का आरोप लगा है।
इसके अलावा संगम पार्क के सीनियर मॉडल स्कूल और मॉडल टाउन थर्ड के क्वींस मेरी पब्लिक स्कूल से फीस वृद्धि के निर्णय को वापस लेने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें: जिंदगी से लड़ रहे अबु बकर को चाहिये आपकी मदद












Click it and Unblock the Notifications