आज से दिल्ली में No Entry, जानिए किन्हें मिलेगी एंट्री की छूट

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन 5 के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। लॉकडाउन 5 में ऑफिस, फैक्ट्री आदि खोल दिए गए हैं। ऐसे में दिल्ली के आसपास के इलाकों से लोग दिल्ली कामकाज के लिए आते हैं, लेकिन केजरीवाल सरकार के फैसले ने इन लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सीमाओं को बंद करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद सीमाओं को बंद करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली में आसपास के शहरों से काम के लिए आने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Recommended Video

    Unlock 1 : Delhi Borders पूरी तरह Seal, जानें सिर्फ इनको मिलेगी Entry में छूट | वनइंडिया हिंदी

     दिल्ली में नो एंट्री

    दिल्ली में नो एंट्री

    आज से दिल्ली में नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद से आने वाले लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। केजरीवाल सरकार ने आज से अगले एक हफ्ते तक दिल्ली के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। दरअसल केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 5 में एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगों की आवाजाही खोल दी है। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे अपने बॉर्डर को खोल दिया था। गुर3ग्राम, फरीदाबाद से लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी, लेकिन आज से दिल्ली सरकार ने अपनी सीमाएं बंद कर दी है। दिल्ली सरकार के फैसले के बाद बॉर्डर पूरी तरह से सील कर दी गई हैं। अब नोएडा, गुरुग्राम या फिर गाजियाबाद से लोग एंट्री नहीं कर पाएंगे।

     सिर्फ इन्हीं लोगों को मिलेगी एंट्री

    सिर्फ इन्हीं लोगों को मिलेगी एंट्री

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बड़ा फैसला करते हुए सभी बॉर्डर को एक हफ्ते के लिए सील करने का फैसला किया है। हालांकि जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को प्रवेश को रोका नहीं जाएगा। वहीं जिनके पास राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए पास है उन्हें सिर्फ प्रवेश दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने कहा है कि दिल्ली से बाहर रहने वाले लोगों को राजधानी में आने के लिए पास लेना होगा। दिल्ली सरकार ने कहा है कि सरकार ने जिन ऑफिस को खोलने का आदेश दिया है वहां काम करने वाले कर्मचारियों को ई-पास जारी होगा।

     दूसरे राज्यों के पास भी होंगे मान्य

    दूसरे राज्यों के पास भी होंगे मान्य

    दिल्ली सरकार ने लोगों को थोड़ी राहत देते हुए कहा है कि दिल्ली में प्रवेश के लिए दूसरे राज्यों के पास भी मान्य होंगे। आप जिस इलाके से आ रहे हैं वहां के जिला प्रशासन द्वारा जारी यात्रा पास भी दिल्ली में प्रवेश के लिए मान्य होगा। इसके अलावा लोग दिल्ली सरकार का ई-पास भी बनवा सकते हैं। वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए उनका आईडी कार्ड ही एंट्री पास का काम करेगा। जबकि जो लोग विमान या ट्रेन से सफर कर रहे हैं उन्हें ई-पास की जरूरत नहीं होगी। उनका टिकट उनके लिए ई पास का काम करेगा।

    Gold Rate: अनलॉक 1.0 के पहले ही दिन सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, चांदी 50000 के पार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+