Gold Rate: अनलॉक 1.0 के पहले ही दिन सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, चांदी 50000 के पार

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में 1 जून 2020 को अनलॉक 1.0 के पहले ही दिन बड़ा बदलाव हुआ। सोने कीा कीमत नें बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। 1 जून 2020 को सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी आई तो वहीं चांदी की कीमत में बड़ी तेजी आई और चांदी 50000 रुपए के पार पहुंच गई। जून के पहले ही दिन सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

 सोने-चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

सोने-चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

1 जून को देश लॉकडाउन से अनलॉक 1.0 की ओर बढ़ रहा है। लॉकडाउन 5 के दौरान दुकानों, शोरूम, मॉल्स आदि को खोलने की इजाजत मिल गई है। सर्राफा बाजार और ज्वैलर्स शॉप खुलने के के बाद सोने-चांदी की कीमत में बड़ा असर देखने को मिला। सोमवार 1 जून 2020 को सोना 377 रुपए की तेजी के साथ बड़े उछाल को पाने में कामियाब रहा। मई के दूसरे हफ्ते के बाद से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी रहा, लेकिन जून के पहले ही दिन सोने की कीमत में तेजी आई और सोना 377 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया।

1 जून को सोने-चांदी की हाल

1 जून को सोने-चांदी की हाल

सोमवार को सोना 377 रुपए महंगा होकर 47306 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत शुक्रवार को 46929 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी। सोने की कीमत एक बार फिर से 47000 रुपए के पार हो गया है। वहीं चांदी की कीमत में 1575 रुपए की तेजी देखने को मिली और चांदी की कीमत भारतीय सर्राफा बाजार में 50010 रुपए प्रति किलोग्राम के पार हो गया। काफी लंबे समय के बाद चांदी की कीमत 50 हजार के पास हुई है।

आपके शहर में सोने का हाल

आपके शहर में सोने का हाल

अगर सोने की कीमत की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 1 जून को 24 कैरेट सोना 377 रुपए चढ़कर 47306 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत47117 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 91.6 पीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 43332 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 27647 रुपए हो गई। जबकि चांदी की कीमत में बड़ी तोजी आई। चांदी 1575 रुपए बढ़कर 48435 रुपए से चढ़कर 50010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोने की वायदा कीमत

सोने की वायदा कीमत

बाजार में हाजिर मांग बढ़ने के बाद वायदा बाजार में भी सोने की कीमत में तेजी आई। MCX पर सोना 226 रुपए बढ़ गया। सोने की कीमत 46,880 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलिवरी पर सोने की कीमत 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,880 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.19 प्रतिशत की तेजी आई यह 47,195 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+