12-14 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन पर अभी कोई फैसला नहीं: सूत्र

नई दिल्ली, 18 जनवरी। देश में 12 साल से 14 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन दिए जाने पर अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बाबत अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। दरअसल इस तरह की खबर सामने आई थी कि मार्च माह से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो सकता है। लेकिन इस खबर का आधिकारिक सूत्रों ने खंडन किया है और कहा कि इसपर अभी तक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया था।

Recommended Video

    Vaccination For children: 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण पर अभी फैसला नहीं | वनइंडिया हिंदी
    vaccine

    बता दें कि देश में 15 साल से 17 साल के बच्चों के लिए पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण का ऐलान किया था। 15-18 साल के बच्चों की कुल संख्या 7.4 करोड़ है जिसमे से 3.45 करोड़ बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इन बच्चों को कोवाक्सिन की डोज दी गई है, इन बच्चों को अब दूसरी डोज 28 दिन के बाद दी जाएगी। नेशनल टेक्निकल एडवायजरी ग्रुप ऑफ इम्युनाइजेशन के चेयरमैन डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कहा कि बच्चों ने टीकाकरण अभियान में काफी सक्रियता से भाग लिया है। अगर हम इसी रफ्तार से आगे बढ़ते रहे तो जनवरी माह के अंत तक सभी 15-18 साल के बच्चों को टीका लग जाएगा। इसके बाद फरवरी माह में इन बच्चों को दूसरी डोज भी लग जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+